अपनी पत्नी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से..
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 35 वर्षीय हिंदू महिला ने अपने मुस्लिम पति और ससुराल पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन, मानसिक उत्पीड़न, और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता इस समय दिल्ली में अपनी बड़ी बहन के पास शरण लेकर रह रही है और न्याय के लिए संघर्ष कर रही है।
पिता की सहमति से हुआ था विवाह
महिला ने बताया कि वर्ष 2014 में उसने एक मुस्लिम युवक गानिम अली से प्रेम विवाह किया था। विवाह से पहले गानिम और उसके परिवार ने भरोसा दिलाया था कि महिला अपने धर्म का पालन स्वतंत्र रूप से कर सकेगी। दोनों परिवारों की सहमति से विवाह हुआ, और महिला ने अपना करियर छोड़कर एक खुशहाल परिवार बसाने का सपना देखा।
जीतू पटवारी तोता लेकर पहुंचे ED दफ्तर,भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन
सबकुछ बदला पिता की मृत्यु के बाद
महिला ने बताया कि 2022 में उसके पिता का निधन हुआ, जिसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार अचानक बिल्कुल बदल गया। पति, सास-ससुर, जेठ और जेठानी सभी उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाने लगे। उसे नमाज पढ़ने और इस्लामिक रीति-रिवाज अपनाने को मजबूर किया जाने लगा।
मूर्तियां खंडित की गईं, पूजा पर पाबंदी
महिला का कहना है कि उसकी मां ने उसे हनुमान और राम की मूर्तियां उपहार में दी थीं, जिन्हें पति गानिम अली ने खंडित कर दिया। ससुराल में उसे पूजा करने से भी रोक दिया गया। यह सब देखकर महिला मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई।
Damoh के Mission Hospital में फर्जी डॉक्टर ने कर डालीं 15 हार्ट सर्जरी
जान से मारने की धमकी, घर से निकाला गया
पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस्लाम कबूलने से इनकार किया तो उसे धमकाया गया कि उसे मार दिया जाएगा। जून 2023 में उसे जबरन घर से निकाल दिया गया। इसके बाद भी उसके ससुर गजनफर अली ने WhatsApp पर लगातार धमकियां देना जारी रखा।
दिल्ली में बड़ी बहन के पास शरण ली
डरी-सहमी महिला भोपाल छोड़कर दिल्ली अपनी बड़ी बहन के पास आ गई और वहीं नौकरी शुरू की। अब वह न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन भोपाल पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
भोपाल महिला थाने में दर्ज की शिकायत
पीड़िता ने भोपाल के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया कि उसे केवल काउंसलिंग के नाम पर घंटों बैठाया जाता है, लेकिन न तो आरोपियों पर कार्रवाई होती है, न ही कोई जानकारी दी जाती है कि आगे क्या होगा।
पाकिस्तानी जेठानी का विवाद में दखल
पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी जेठानी सना हबीब पाकिस्तान की रहने वाली है, जो वर्तमान में दुबई में जेठ गाजी अली के साथ रहती है। सना हबीब ही वह शख्स है जिसने सबसे पहले सास-ससुर को भड़काया कि “अगर वह हिंदू है तो उसकी संतान कैसे मुस्लिम होगी?”
संतान पैदा करने से डरती रही महिला
सना हबीब की बातों से प्रभावित होकर परिवार ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव और बढ़ा दिया। महिला ने बताया कि वह कभी मां नहीं बन सकी, क्योंकि उसे डर था कि उसके बच्चे की धार्मिक पहचान पर सवाल उठेंगे और वह उत्पीड़न झेलेगा।
पति अब दूसरी महिला से विवाह की फिराक में
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अब किसी दूसरी महिला से विवाह करने की योजना बना रहा है और उसने उस महिला को जल्द विवाह का भरोसा भी दिया है।
Bhopal के Sai Ram Colony में शराब दुकान खुलने पर सजाई अर्थी
दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
हालांकि, महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 29 मार्च को घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन भोपाल में धार्मिक स्वतंत्रता कानून होने के बावजूद अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।
पुलिस का पक्ष
इस पूरे मामले पर भोपाल महिला थाना प्रभारी टीआई अंजना दुबे का कहना है कि शिकायत वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई थी, और वहां से जांच का जिम्मा उन्हें दिया गया है। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है।
मध्यप्रदेश में धर्म परिवर्तन कानून
मध्यप्रदेश सरकार ने कुछ साल पहले धार्मिक स्वतंत्रता कानून लागू किया था, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। इसके बावजूद महिला की शिकायत पर कार्रवाई न होना प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े करता है।
Leave a Reply