Bhopal Chhola Mandir Accident: बेकाबू LPG टैंकर घर में घुसा, 7 साल की मासूम की मौत

Bhopal Chhola Mandir Accident: बेकाबू LPG टैंकर घर में घुसा
Spread the love

भोपाल में भीषण हादसा: घर में घुसा बेकाबू LPG टैंकर, पहिये के नीचे दबने से 7 साल की मासूम की मौत; माता-पिता गंभीर

भोपाल (विचारोदय न्यूज़ डेस्क): राजधानी Bhopal Chhola Mandir Accident के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। रात करीब 2:20 बजे एक तेज रफ्तार एलपीजी (LPG) टैंकर अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते हुए सीधे एक रिहाइशी मकान में जा घुसा। इस भयावह टक्कर में वहां सो रही 7 साल की मासूम बच्ची खुशी गेहार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल है।

एक घंटे तक पहिये के नीचे दबी रही मासूम

Bhopal Chhola Mandir Accident: बेकाबू LPG टैंकर घर में घुसा

Bhopal Chhola Mandir Accident: बेकाबू LPG टैंकर घर में घुसा

हादसा इतना भीषण था कि घर का मलबा और टैंकर का भारी-भरकम पहिया मासूम खुशी पर आ गिरा। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्ची करीब एक घंटे तक पहिये के नीचे दबी रही। बाद में भारी मशक्कत के बाद पुलिस की मौजूदगी में उसके शव को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में खुशी के पिता मोनू गेहार, मां मनीषा, भाई आरुष और तूटे भी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका इलाज भानपुर के निजी अस्पताल में जारी है।

Nari Shakti Vandan Yatra: महिला आरक्षण पर घमासान, CM मोहन यादव का विपक्ष पर बड़ा हमला

चीख-पुकार से दहला इलाका, ड्राइवर फरार

देर रात हुए Bhopal Chhola Mandir Accident जोरदार धमाके और चीख-पुकार से पूरे छोला मंदिर और निशातपुरा इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टैंकर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसने दो अन्य मकानों को भी भारी नुकसान पहुँचाया। घटना के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

रिहाइशी इलाकों में भारी वाहनों पर सवाल

एसीपी अक्षय चौधरी ने घटना Bhopal Chhola Mandir Accident की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। वहीं, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर शहर के भीतर रिहाइशी इलाकों में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और उनकी रफ्तार पर बड़े सवाल खड़ा करता है।

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IndiaOnlineNews.com IndianMediaNews.com IndianNewsPortal.com BizTalkIndia.com EIndiaNews.com LiveNewsToday.in HindNewsNetwork.in BharatDarpanNews.com Newspress.co.in NewsOnline.co.in AllAds.co.in StartupPR.in SkillAcademyIndia.com WikiGenuine.org