MP DA Hike: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में 5% की बड़ी बढ़ोतरी; अप्रैल की सैलरी में लगकर आएगा बढ़ा हुआ वेतन
भोपाल (विचारोदय ब्यूरो): मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब 40 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को होली के बाद एक और बड़ी सौगात दी है। वित्त विभाग ने छठे वेतनमान (6th Pay Scale) का लाभ ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5 फीसदी की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। MP DA Hike के इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

MP DA Hike: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले!
MP DA Hike: 252% से बढ़कर हुआ 257%
सरकार के नए आदेश के अनुसार, छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो गया है।
-
कब से लागू: बढ़ा हुआ भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन (जो मई में मिलेगा) से लागू होगा।
-
पूर्व प्रभाव: इस बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2025 से दिया जाएगा।
Bhopal Crime Branch Action: भोपाल में अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़, कार से 10 पेटी शराब जब्त
एरियर का गणित: 6 किस्तों में होगा भुगतान
कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर भी मिलेगा।
-
किस्तें: एरियर की राशि 6 समान किस्तों में दी जाएगी।
-
भुगतान अवधि: यह एरियर मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 के वेतन के साथ मिलेगा।
-
रिटायर्ड कर्मचारी: जो कर्मचारी इस अवधि के दौरान रिटायर हो चुके हैं, उन्हें एरियर की पूरी राशि एकमुश्त (Lumpsum) दी जाएगी।
7वें वेतनमान वालों को पहले ही मिल चुका है लाभ
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सातवां वेतनमान (7th Pay Scale) पा रहे लाखों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पहले ही 3 फीसदी बढ़ा दिया था। इसके बाद उनका कुल DA 58 प्रतिशत हो चुका है। अब छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों की मांग पूरी करते हुए सरकार ने उनके भत्ते में भी 5% का इजाफा कर दिया है।
MP Ayushman Action: एमपी में 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द, आयुष्मान कार्ड से अब नहीं होगा फ्री इलाज
वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
वित्त विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते में 50 पैसे अथवा उससे अधिक के अंश को अगले उच्चतर रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के खजाने पर अतिरिक्त भार पड़ेगा, लेकिन लंबे समय से मांग कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।













Leave a Reply