Bhopal Crime Branch Action: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; अवधपुरी में स्विफ्ट कार से तस्करी की जा रही 90 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल (विचारोदय ब्यूरो): भोपाल पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) ने शहर में नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवधपुरी क्षेत्र में घेराबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। Bhopal Crime Branch की इस सतर्कता से अवैध शराब की सप्लाई का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है।

Bhopal Crime Branch Action: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Bhopal Crime Branch Action: मुखबिर की सूचना पर गुलाब उद्यान के पास घेराबंदी
पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशानुसार शहर में माइनर एक्ट के तहत अपराधियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी अशोक मरावी की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अवधपुरी बाईपास के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (MP04 TB 5176) में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता दिखाते हुए शासकीय और निजी वाहनों से पीछा कर संदिग्ध कार को बीएचईएल (BHEL) गुलाब उद्यान के पास घेराबंदी कर रोका।
MP PNG Connection: एमपी में गैस संकट का समाधान! मैरिज गार्डन और इंडस्ट्री को मिलेंगे पीएनजी कनेक्शन
स्विफ्ट कार की डिग्गी से मिली 10 पेटी शराब
जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो ड्राइवर के कब्जे वाली कार के अंदर से भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद हुई:
-
बरामदगी: कार की डिग्गी से 07 पेटी और ड्राइवर के पीछे वाली सीट से 03 पेटी देशी मदिरा प्लेन (विंध्यांचल डिस्टलरीज) मिली।
-
कुल मात्रा: कुल 10 पेटी में 500 सीलबंद क्वार्टर (90 लीटर) शराब पाई गई।
-
कीमत: जब्त की गई अवैध शराब की कुल कीमत करीब 45,000 रुपये आंकी गई है।
Bhopal Firing: भोपाल में महिला का साहस! पिस्टल ताने बदमाश से भिड़ी, हवा में फायर कर भागा गुंडा
भानपुर का आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
कार चालक की पहचान विशाल मेहरा (30 वर्ष), निवासी भानपुर (थाना छोला मंदिर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी शराब परिवहन का कोई भी वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और खुद की गाड़ी चलाता है।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के उनि गोविन्द यादव, उनि सूरज रंधावा, आरक्षक लक्ष्मण तोमर, अनिल दांगी, अमन पटेल, अजीत सिंह, रोहित यादव, राहुल ठाकुर, आनंद बार्वे और घनश्याम चंद्रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।














Leave a Reply