अंधविश्वास की मार…तांत्रिक कि धूनी से गई मासुम के आंखों की गई रोशनी

अंधविश्वास की मार...तांत्रिक कि धूनी से गई मासुम के आंखों की गई रोशनी
Spread the love

अंधविश्वास की मार! तांत्रिक ने धूनी देने के नाम पर मासूम को आग में झुलसाया।

शिवपुरी जिले में एक अंधविश्वास का घिनौना रूप सामने आया। जिसने एक मासूम की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया। परिजन छह महीने के बच्चे को तांत्रिक के पास गए और उस तांत्रिक ने बच्चे को आग में झुलसाया। तांत्रिक ने उसे इतनी बेरहमी से दागा कि उसका गाल और होंठ पूरी तरह से आग में झुलस गए। इतना ही नहीं,इसके अलावा बच्चे की दोनों आंखों पर भी गहरा असर पड़ा है। उसकी आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा बन गया।

अंधविश्वास की मार! तांत्रिक ने धूनी देने के नाम पर मासूम को आग में झुलसाया।

बच्चे की गंभीर हालत पर डॉक्टर दी प्रतिक्रिया 

बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चे की दोनों आंखों का कॉर्निया जल चुका है, जिससे उसकी दृष्टि पर गंभीर खतरा बना हुआ है।

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर विस्फोट,BLA का दूसरा हमला

मासूम का इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंची मासूम की मां

दरअसल, शहर की हनुमान कॉलोनी निवासी आदेश वर्मा गुरुवार शाम को अपने छह माह के बेटे मयंक को लेकर जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। डॉक्टर ने जब 6 माह के मासूम बच्चे की हालत देखी, तो वह दंग रह गए और माता-पिता से पूछताछ करने लगे। मां ने रोते हुए बताया कि वह उसे रामनगर कोलारस के एक तांत्रिक के पास ले गए थे। जहां धूनी देने के नाम पर बच्चे को आग में झुलसा दिया गया। अपनी बात रखने के बाद जब छह माह के मासूम के माता-पिता को पता चला के मामला चर्चा में आने लगा तो उन्होंने अपने बयान को ही पलट दिया और कहा कि बच्चा रसोई में चाय से जल गया।

अंधविश्वास की मार! तांत्रिक ने धूनी देने के नाम पर मासूम को आग में झुलसाया।

अंधविश्वास की मार…तांत्रिक कि धूनी से गई मासुम के आंखों की गई रोशनी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेकर जांच में जुटी

इस मामले का सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मासूम के माता-पिता तांत्रिक को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि अंधविश्वास के चलते कई लोग अपने बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं। बच्चे की सुरक्षा के लिए तांत्रिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे मामले दुबारा न देखने को मिले। इसके अलावा समाज के सभी वर्गों को मिलकर जागरूकता फैलाने में योगदान भी देना होगा। ताकि अंधविश्वास का अंत हो सके और हर बच्चे को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले सके।

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IndiaOnlineNews.com IndianMediaNews.com IndianNewsPortal.com BizTalkIndia.com EIndiaNews.com LiveNewsToday.in HindNewsNetwork.in BharatDarpanNews.com Newspress.co.in NewsOnline.co.in AllAds.co.in StartupPR.in SkillAcademyIndia.com WikiGenuine.org