Reena Borasi Setiya Rewa Visit: रीवा में गरजीं रीना बौरासी, कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Reena Borasi Setiya Rewa Visit: रीवा में गरजीं रीना बौरासी
Spread the love

Reena Borasi Setiya Rewa Visit: “प्रदेश में गुंडाराज कायम”, रीवा में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने सरकार को जमकर कोसा

रीवा: मध्य प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता को लेकर सियासत गरमा गई है। Reena Borasi Setiya Rewa Visit महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने अपने  के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार शाम पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जनता डरी हुई है।

Reena Borasi Setiya Rewa Visit: रीवा में गरजीं रीना बौरासी

Reena Borasi Setiya Rewa Visit: रीवा में गरजीं रीना बौरासी

“जब विधायक सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या?”

रीना बौरासी सेतिया ने रीवा में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में “गुंडाराज” हावी हो चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रदेश में जनप्रतिनिधि और विधायक ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे, वहां आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, लूट और मारपीट की घटनाएं रोजाना बढ़ रही हैं।

Mauganj Jail Corruption Video: मऊगंज जेल में कैदियों से वसूली,1 प्रहरी सस्पेंड; देखें वीडियो

भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के ‘लापता’ होने पर बड़ा बयान

अपने Reena Borasi Setiya Rewa Visit के दौरान सेतिया ने मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि “एक सत्ताधारी दल का विधायक पिछले एक महीने से लापता है और वह खुद को मूसा गैंग से खतरा बता चुका है। यह स्थिति प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।”

सरकार पर विफलता का आरोप और आंदोलन की चेतावनी

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती बरतने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सेतिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे को केवल बयानों तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

रीवा प्रशासन से मांग

उन्होंने मांग की कि अपराध पर तत्काल नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आगामी दिनों में इस मुद्दे पर सरकार को विधानसभा से लेकर सड़क तक घेरा जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IndiaOnlineNews.com IndianMediaNews.com IndianNewsPortal.com BizTalkIndia.com EIndiaNews.com LiveNewsToday.in HindNewsNetwork.in BharatDarpanNews.com Newspress.co.in NewsOnline.co.in AllAds.co.in StartupPR.in SkillAcademyIndia.com WikiGenuine.org