MP Gas Crisis: मध्य प्रदेश में गैस संकट का ‘विस्फोट’! कमर्शियल सप्लाई पूरी तरह ठप, घरेलू सिलेंडर के लिए भी 7 दिन की वेटिंग
भोपाल (विचारोदय ब्यूरो): ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग के कारण पैदा हुआ MP Gas Crisis अब मध्य प्रदेश के किचन तक पहुँच गया है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप हो गई है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को भी अब सिलेंडर के लिए 5 से 7 दिन का भारी इंतजार करना पड़ रहा है।

MP Gas Crisis: मध्य प्रदेश में गहराया गैस संकट। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, घरेलू के लिए 7 दिन की वेटिंग और 25 दिन का नया नियम। जानें पूरी रिपोर्ट।
MP Gas Crisis: कमर्शियल सप्लाई पर लगा ‘इमरजेंसी’ ब्रेक
ऑयल कंपनियों ने जानकारी दी है कि वर्तमान में केवल 15% गैस ही उपलब्ध है। इस MP Gas Crisis के चलते सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं:
-
प्राथमिकता: सिर्फ अस्पताल, सेना-पुलिस कैंटीन और रेलवे स्टेशन को ही सप्लाई मिलेगी।
-
इन्हें नहीं मिलेगा: होटल, मैरिज गार्डन और मेट्रो प्रोजेक्ट को फिलहाल गैस सप्लाई बंद कर दी गई है।
होटल-रेस्टोरेंट में संकट और घरेलू बुकिंग के नए नियम
राजधानी भोपाल में ही करीब 1500 से ज्यादा होटल इस MP Gas Crisis की चपेट में हैं। प्रशासन ने व्यापारियों को विकल्प के रूप में पारंपरिक ईंधन या डीजल भट्ठी इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
इधर, घरेलू सिलेंडर के लिए भी सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है। अब 25 दिन के अंतराल के बाद ही अगला सिलेंडर बुक हो सकेगा। सर्वर की खराबी और लंबी वेटिंग की वजह से गैस एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ जमा हो रही है।
MP Nagar Nigam Mayor Fund News: चुनाव से पहले महापौर निधि पर ‘ब्रेक’, सरकार ने जारी किया सख्त आदेश
महंगाई की दोहरी मार: दाल और मसाले भी हुए महंगे
MP Gas Crisis के साथ-साथ आम जनता पर महंगाई का बोझ भी बढ़ गया है। युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन प्रभावित होने से किराना बाजार के दाम आसमान छू रहे हैं:
-
दालें: तूअर और मूंग दाल के दामों में ₹100 से ₹300 प्रति क्विंटल तक का उछाल आया है।
-
मसाले: मिर्च और धनिया ₹40-50 प्रति किलो तक महंगे हो गए हैं।












Leave a Reply