Holi 2026 मिलावटखोरों पर प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’,50 हजार का मावा जब्त

Holi 2026: मिलावटखोरों पर प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर डेयरी और मिठाई दुकानों पर छापा
Spread the love

Holi 2026: मिलावटखोरों पर प्रशासन का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, कलेक्टर के निर्देश पर डेयरी और मिठाई दुकानों पर छापेमारी; भारी मात्रा में मावा जब्त

जिला मुख्यालय: Holi 2026 का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की आमद बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्त रुख अपनाते हुए खाद्य विभाग को जिले के सभी सब-डिविजनों और मुख्यालय पर निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के आदेश के बाद आज खाद्य विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय की प्रमुख मिठाई दुकानों और दूध डेयरियों पर छापा मारकर हड़कंप मचा दिया।

Holi 2026: मिलावटखोरों पर प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर डेयरी और मिठाई दुकानों पर छापा

Holi 2026: मिलावटखोरों पर प्रशासन का हंटर, कलेक्टर के निर्देश पर डेयरी और मिठाई दुकानों पर छापा

Holi 2026 सतीश दंडोतिया डेयरी पर बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का माल जब्त

खाद्य विभाग की टीम ने आज शहर की प्रसिद्ध सतीश दंडोतिया मिल्क डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां बड़े पैमाने पर मावा और मिल्क केक बनाया जा रहा था। जांच के दौरान मौके से रिफाइंड तेल और सोयाबीन ऑयल के सैंपल लिए गए।

MP Voter List SIR Update: मध्य प्रदेश में मतदाताओं की तस्वीर साफ, 42 लाख नाम कटे; जानें अपने जिले का हाल

अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मौके से:

  • 60 किलो मावा

  • 180 किलो मिल्क केक जब्त कर उसे फ्रिज में सुरक्षित रखवाया है। जब्त किए गए इस माल की अनुमानित कीमत 50,000 रुपये बताई जा रही है।

मिलावटखोरों में मचा हड़कंप, लिए गए सैंपल

खाद्य विभाग ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से घी, पनीर, मिठाई और मावा के जांच सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से बाजार के मिलावटखोरों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। कई दुकानदार तो कार्रवाई की भनक लगते ही दुकानें बंद कर खिसक गए।

Mahila Congress Protest Bhopal: भोपाल में महिलाओं ने,थाली बजाकर सरकार को घेरा, ₹400 में सिलेंडर की मांग

एडीएम बोले- ‘तीन दिन से जारी है अभियान’

एडीएम अश्वनी कुमार वैश्य ने बताया कि होली Holi 2026 का त्योहार खुशियों का पर्व है और जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा:

“कलेक्टर महोदय के निर्देश पर पिछले तीन दिनों से पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सैंपलिंग की जा रही है।”

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IndiaOnlineNews.com IndianMediaNews.com IndianNewsPortal.com BizTalkIndia.com EIndiaNews.com LiveNewsToday.in HindNewsNetwork.in BharatDarpanNews.com Newspress.co.in NewsOnline.co.in AllAds.co.in StartupPR.in SkillAcademyIndia.com WikiGenuine.org