Adani-Hindenburg मामले पर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,2 MLA बैरिकेड से गिरे

Adani-Hindenburg मामले पर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,2 MLA बैरिकेड से गिरे

Spread the love

अडाणी-हिंडनबर्ग {Adani-Hindenburg} मामले की JPC जांच और SEBI चीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज भोपाल में प्रदर्शन किया।

Adani-Hindenburg मामले की JPC जांच और SEBI चीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज भोपाल में प्रदर्शन किया। अरेरा हिल्स स्थित (ED) के कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर रोक लिया।

Adani-Hindenburg मामले पर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,2 MLA बैरिकेड से गिरे
Adani-Hindenburg मामले पर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,2 MLA बैरिकेड से गिरे

इस दौरान बैरिकेड पर चढ़ने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के दो विधायक वाटर कैनन के प्रेशर से नीचे गिर गए।

मंत्रियों को प्रभार जिलों में करना होगा रात्रि विश्राम,अविश्वास प्रस्ताव के लिए 3/4 बहुमत जरूरी

Adani-Hindenburg मामले पर JPC जांच और SEBI चीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर ED ऑफिस के बाहर विरोध-प्रदर्शन के लिए ऑफिस चौराहे से आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। यहां कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और महेश परमार ने बैरीकेड पर चढ़कर जब आगे बढ़ने की कोशिश की, तभी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने वाटर कैनन का उपयोग किया।

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि बीजेपी पर पहले संकट आता था तो आरएएस पीछे से मदद के लिए आ जाती थी। अब वो रोल ED अदा कर रही है। अब जब भी बीजेपी संकट में होती है तो ED तुरंत आगे आ जाती है। अब ED को एक पॉलिटिकल विंग घोषित कर देना चाहिए।

Adani-Hindenburg मामले पर इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीरे बजाते हुए कार्यालय से निकले और व्यापमं चौराहे पर पहुंचे। यहां सभा हुई। सभा को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घर-घर पधारें गणपत्ती बप्पा,गणेश चतुर्थी-2024 कोबरा सांप कितनी दूर से इंसान को देख लेता है?