Bihar में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद के भांजे की गोली मारकर की हत्या, सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल
Bihar में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते विपक्ष दल सरकार पर हमलावर है। अब bihar में भी अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है और सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अब बिहार में सुरक्षित कौन? भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम की गई एक मंत्री के भांजे की हत्या से अब बिहार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
नित्यानंद राय की बहन गोली लगने से हुई घायल
दरअसल, आपको बता दे की केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों यानी के जयजीत यादव और विकल यादव के बीच आपसी विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते दोनों के बीच गोलाबारी हुई और गोलाबारी के बीच विकल यादव को गोली लगने से मौके पर मौत हो गई जबकि जायजीत यादव गंभीर रूप से घायल है। इस बीच नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है।
IPL 2025 की टिकट कब और कैसे बुक करें, जाने पूरी डिटेल।
पुलिस इस घटना की जांच में जुटी
दोनों घायल मां-बेटे को भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस समय जगजीत यादव की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी। नित्यानंद राय और उनके परिवार की तरफ से फिलहाल इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Leave a Reply