राजा हत्याकांड: सोनम का बैग जलवाने वाला ग्वालियर से पकड़ाया

राजा हत्याकांड: सोनम का बैग जलवाने वाला ग्वालियर से पकड़ाया
Spread the love

राजा हत्याकांड में अब कुल 8 आरोपी गिरफ्तार,ग्वालियर से सोनम का बैग जलवाने वाला गिरफ्तार

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनमचंद यादव ने हाल ही में जानकारी दी थी कि हत्या के समय आरोपी विशाल चौहान ने जो कपड़े पहने थे, वे उसके घर से बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, शिलॉन्ग पुलिस ने पहले ही यह पुष्टि की थी कि शव के पास मिली शर्ट आरोपी विशाल की ही थी।

राजा हत्याकांड: सोनम का बैग जलवाने वाला ग्वालियर से पकड़ाया

राजा हत्याकांड: सोनम का बैग जलवाने वाला ग्वालियर से पकड़ाया

बावजूद इसके, इंदौर पुलिस द्वारा विशाल के घर से खून से सने कपड़े जब्त करना सवालों के घेरे में है। साथ ही, आरोपी के मोबाइल फोन नष्ट करने की बात सामने आने के बाद, सिम कार्ड खुले मैदान से मिलने की पुष्टि भी एसीपी यादव ने की है।

50 हजार रुपए में पत्नी को बेचा बार-बार करवाया गैंगरेप,धार का मामला

राजा हत्याकांड: शिलॉन्ग और इंदौर पुलिस में संवादहीनता

शिलॉन्ग के डीजीपी इदाशीशा नोंगरांग को जैसे ही इन गतिविधियों की जानकारी मिली, उन्होंने एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना से संपर्क किया। इसके बाद मामला इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह तक पहुंचा और क्राइम ब्रांच अधिकारियों की जमकर फटकार लगी।

सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया और एसीपी पूनमचंद यादव को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शिलॉन्ग पुलिस से तालमेल के बिना कोई भी बयान जारी न किया जाए।

ग्वालियर से पकड़ा गया नया संदिग्ध

ग्वालियर पुलिस ने इस केस में सोमवार को एक नए व्यक्ति लोकेंद्र तोमर को हिरासत में लिया। लोकेंद्र उस बिल्डिंग का मालिक है जिसमें 30 मई से 7 जून के बीच सोनम ने इंदौर में ठहराव किया था। उसने यह बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी थी।

राजा हत्याकांड: सोनम का बैग जलवाने वाला ग्वालियर से पकड़ाया

राजा हत्याकांड: सोनम का बैग जलवाने वाला ग्वालियर से पकड़ाया

पुलिस टीम सोमवार शाम 4:30 बजे ग्वालियर के गांधीनगर इलाके स्थित एमके प्लाजा के फ्लैट नंबर 105 पर पहुंची थी। वहां से लोकेंद्र को साथ ले जाया गया। उसे आगे की पूछताछ के लिए मेघालय पुलिस के हवाले किया जाएगा, जो अब ग्वालियर रवाना हो चुकी है।

राजा हत्याकांड: सोनम का काला बैग और अहम सबूत

राजा हत्याकांड के बाद सोनम इंदौर लौटी और देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में रुकी। वहां उसने एक काले रंग का बैग छोड़ा था, जिसकी तलाश शिलॉन्ग पुलिस कर रही थी। 20 और 21 जून को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बैग की जानकारी प्राप्त की।

राजा हत्याकांड: सोनम का बैग जलवाने वाला ग्वालियर से पकड़ाया

राजा हत्याकांड: सोनम का बैग जलवाने वाला ग्वालियर से पकड़ाया

इसके बाद शिलोम जेम्स (बिल्डिंग का कॉन्ट्रैक्टर) और गार्ड बलवीर अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। 22 जून की रात इन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड में भेज दिया गया।

राजा हत्याकांड: लोकेंद्र की भूमिका और चैट से खुलासा

सूत्रों के अनुसार, सोनम के बैग को जलाने का आदेश बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर ने दिया था। इसकी पुष्टि शिलोम जेम्स के मोबाइल से मिली चैट से हुई। पूछताछ में शिलोम ने बताया कि वह उस बिल्डिंग को तीन लाख रुपये प्रति माह पर किराए पर लेकर उसमें अलग-अलग किराएदारों को ठहराता था।

50 हजार रुपए में पत्नी को बेचा बार-बार करवाया गैंगरेप,धार का मामला

सोनम की गिरफ्तारी के बाद लोकेंद्र ने दबाव बनाया कि फ्लैट से वह बैग हटाकर जला दिया जाए। यही बैग राजा और सोनम के मोबाइल सहित कई अहम सबूतों से भरा हुआ था।

राजा हत्याकांड: फोरेंसिक जांच में जले हुए बैग की भूमिका

पुलिस ने जले हुए बैग से कुछ सामान बरामद किया है, जिसकी फोरेंसिक जांच की जाएगी। जांच से यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि बैग में और कौन-कौन सी चीजें थीं और क्या-क्या जलाया गया है।

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IndiaOnlineNews.com IndianMediaNews.com IndianNewsPortal.com BizTalkIndia.com EIndiaNews.com LiveNewsToday.in HindNewsNetwork.in BharatDarpanNews.com Newspress.co.in NewsOnline.co.in AllAds.co.in StartupPR.in SkillAcademyIndia.com WikiGenuine.org