पति ने पत्नी को 50 हजार में दोस्त को बेचा, बार-बार करवाया गैंगरेप – धार की महिला की आपबीती
पत्नी को बेचा और बार-बार करवाया गैंगरेप मध्य प्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति और उसके दोस्त के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे अपने दोस्त को महज 50 हजार रुपए में बेच दिया और फिर बार-बार उसके साथ बलात्कार कराया।

50 हजार रुपए में पत्नी को बेचा बार-बार करवाया गैंगरेप,धार का मामला
पत्नी को बेचा..इंदौर महिला थाने में दर्ज हुई थी पहली शिकायत
पीड़िता ने पहले इंदौर के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे कानवन थाने ट्रांसफर किया गया। धार के एसपी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने बताया कि उसका पति उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करता था और कई बार धमकी देता था।
mp में वापस नहीं होगा ई अटेंडेंस का आदेश,शिक्षा मंत्री बोले चपरासी से डीईओ तक लगाएंगे हाजिरी
पति पर था 8 लाख का कर्ज, गहने रखे गिरवी,पत्नी को बेचा
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति जुआरी है और उस पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज है। पति ने कर्ज चुकाने के लिए उसके गहने गिरवी रख दिए और फिर उस पर उधार लेने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
पत्नी को बेचा गुड़गांव में दोस्त के पास छोड़ दिया
महिला का आरोप है कि उसका पति अभिमन्यु नाम के अपने एक दोस्त से लगातार पैसे लेता था, जो गुड़गांव में रहता है। कर्ज चुकाने के बहाने पति ने महिला से कहा कि उसे कुछ समय के लिए अभिमन्यु के साथ रहना होगा। मना करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई।
इसके बाद पति ने उसे फ्लाइट से दिल्ली भेजकर अभिमन्यु के घर छोड़ दिया, जहां अभिमन्यु ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। अभिमन्यु ने बताया कि उसने महिला को 50 हजार रुपए में खरीदा है।
एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने वाले को मिलेंगे 25000 रुपए -राहवीर योजना
पत्नी को बेचा फिर भेजा गया इंदौर और दोबारा दिल्ली
कुछ समय बाद अभिमन्यु ने महिला को इंदौर वापस भेज दिया, लेकिन पति ने फिर से उसे गुड़गांव जाने के लिए मजबूर किया। महिला के अनुसार, उसका पति मल्टी में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति से भी उसे संबंध बनाने के लिए कहने लगा।
पुलिस और परिजनों को नहीं बताया, डर के कारण सहती रही
महिला ने बताया कि वह डर के कारण न तो पुलिस को कुछ बता पाई और न ही अपने परिवार को। पति का अत्याचार लगातार बढ़ता गया। वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित होती रही।
भाई को दी जानकारी, फिर किया केस दर्ज
एक दिन पति ने उसे फिर से अभिमन्यु के पास भेजने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की गई और अभिमन्यु को इंदौर बुलाकर एक होटल में महिला को वहां ले जाया गया। इस बीच महिला ने अपने भाई को फोन कर पूरी बात बताई। भाई के हस्तक्षेप के बाद पति ने माफी मांगी लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही मांग दोहराई।
पत्नी को बेचा पति भागा गांव, मामला थाने पहुंचा
जब महिला ने एफआईआर कराने की बात कही तो पति डरकर अपने गांव भाग गया। अब महिला ने साहस जुटाकर कानूनी कार्रवाई की और धार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभिमन्यु की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Leave a Reply