Bhopal Firing: भोपाल में जांबाज महिला के आगे पस्त हुआ बदमाश! हाथ में पिस्टल देख भी भिड़ गई ‘शेरनी’, दहशत फैलाने के लिए किया हवाई फायर
भोपाल (विचारोदय ब्यूरो): राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित बागउमराव दूल्हा में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े हुई Bhopal Firing की घटना ने सनसनी फैला दी है। इस घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसमें एक महिला अपनी जान की परवाह किए बिना पिस्टल ताने खड़े बदमाश से भिड़ती नजर आ रही है।

Bhopal Firing: भोपाल में जांबाज महिला के आगे पस्त हुआ बदमाश!
Bhopal Firing: मामूली टक्कर और फिर निकाल ली पिस्टल
घटना बुधवार दोपहर की है, जब बागउमराव दूल्हा की सड़क पर एक व्यक्ति अपनी स्कूटी खड़ी कर किसी से बात कर रहा था। तभी एक बाइक सवार युवक वहां से मुड़ा और उसकी बाइक स्कूटी से हल्की सी टच हो गई। इस मामूली बात पर बाइक सवार युवक विवाद करने लगा और देखते ही देखते उसने अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली।
महिला का अदम्य साहस: दीवार तक धकेला
जैसे ही बदमाश ने पिस्टल निकाली, स्कूटी पर बैठी महिला बिना डरे उससे भिड़ गई। महिला ने आरोपी को धक्का देकर दीवार तक पीछे धकेल दिया और लगातार उसे फायर करने से रोकती रही। महिला की इस हिम्मत को देख बदमाश एक पल के लिए सहम गया। हालांकि, आरोपी ने कुछ दूर जाकर हवा में फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।
करौंद का निगरानी बदमाश है आरोपी दिलावर
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। Bhopal Firing को अंजाम देने वाला बदमाश बैरसिया रोड, करौंद निवासी दिलावर खान है। दिलावर एक निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ निशातपुरा समेत अन्य थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Bhopal Firing: भोपाल में जांबाज महिला के आगे पस्त हुआ बदमाश!
पुलिस कर रही फरियादी की तलाश
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी फरियादी ने अब तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ऐशबाग थाना प्रभारी संदीप पंवार के मुताबिक, पुलिस अब फरियादी की तलाश कर रही है ताकि उसका बयान दर्ज कर आरोपी दिलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।














Leave a Reply