Mahila Congress Protest Bhopal: भोपाल में महिलाओं ने बीच सड़क पर बेली रोटियां; ₹400 में सिलेंडर की मांग, वित्त मंत्री को दी चेतावनी
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल की सड़कों पर महंगाई के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। Mahila Congress Protest Bhopal के तहत महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने ‘रसोई संसद’ लगाकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

Mahila Congress Protest Bhopal
थाली बजाई और सड़क पर बेली रोटियां
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के बाहर आयोजित इस अनोखे प्रदर्शन में महिलाएं अपने साथ खाली सिलेंडर, चूल्हा, चकला और बेलन लेकर पहुंची थीं। महिलाओं ने बीच सड़क पर बैठकर रोटियां बेलीं और खाली थालियां बजाकर सोती हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि दाल, अनाज और तेल के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
Rewa Police Illegal Liquor Raid: रीवा के सेमरिया में पुलिस ने जमीन खोदकर निकाली 9 पेटी अवैध शराब।
₹400 में मिले गैस सिलेंडर: रूपाली शर्मा
प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ता रूपाली शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा, “आज महंगाई के कारण घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। हमारी सरकार से सिर्फ एक ही मांग है कि गैस सिलेंडर की कीमत ₹400 कर दी जाए। भाजपा पहले कांग्रेस को कोसती थी, जबकि कांग्रेस के समय में सिलेंडर ₹400 में ही मिलता था।”
“उज्ज्वला योजना हुई फेल, जंगल से लकड़ी ला रहे बच्चे”
Mahila Congress Protest Bhopal को संबोधित करते हुए रीना बौरासी सेतिया ने उज्ज्वला योजना पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 16 लाख से अधिक हितग्राही ऐसे हैं जो दोबारा सिलेंडर नहीं भरवा पाए। उन्होंने कहा, “आज स्थिति यह है कि आदिवासियों के छोटे-छोटे बच्चों को खाना पकाने के लिए जंगल से लकड़ियां ढोनी पड़ रही हैं।”
वित्त मंत्री के बंगले के घेराव की चेतावनी
महिला कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कल (18 फरवरी) पेश होने वाले बजट में महंगाई से राहत नहीं मिली और गैस के दाम कम नहीं किए गए, तो आंदोलन उग्र होगा। सेतिया ने चेतावनी दी कि 19 फरवरी को महिला कांग्रेस बड़ी संख्या में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के आवास का घेराव करेगी।













Leave a Reply