Bhopal News: जवाहर चौक में दहशत! अचानक भरभरा कर गिरे 5 दुकानों के छज्जे; मेट्रो के काम पर उठे सवाल, बाल-बाल बचे दुकानदार
भोपाल (विचारोदय ब्यूरो): राजधानी भोपाल के जवाहर चौक इलाके में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ नगर निगम की करीब 40 साल पुरानी 5 दुकानों के छज्जे अचानक गिर गए। छज्जे गिरने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार जान बचाकर बाहर की ओर भागे। इस घटना के बाद स्थानीय विधायक भगवान दास सबनानी और पार्षद जगदीश यादव ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।

Bhopal News: भोपाल के जवाहर चौक में नगर निगम की 5 दुकानों के छज्जे गिर गए।
Bhopal News: मेट्रो प्रोजेक्ट के काम से हादसे की आशंका
हादसा जहाँ हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर मुख्य सड़क पर मेट्रो रेल (Bhopal Metro) का काम चल रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान होने वाले कंपन (Vibration) और खुदाई की वजह से इन पुरानी दुकानों की नींव और छज्जे कमजोर हो गए हैं। संभवतः आज दोपहर इसी कारण से दुकानों के छज्जे धंस गए।
MP Liquor Auction: एमपी में शराब ठेकों पर संकट! 20 दिन शेष, लक्ष्य से 11 हजार करोड़ दूर सरकार
इन दुकानों को पहुँचा नुकसान
जिन 5 दुकानों के छज्जे गिरे हैं, उनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवसाय संचालित थे:
-
फोटो फ्रेमिंग: 2 दुकानें
-
ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स: 1 दुकान
-
कपड़ा दुकान: 1 दुकान
-
स्पोर्ट्स आइटम: 1 दुकान
40 साल पुरानी हैं दुकानें, नगर निगम पर भी सवाल
दुकानदारों का कहना है कि ये दुकानें नगर निगम द्वारा करीब 40 साल पहले बनाई गई थीं। पुरानी बिल्डिंग होने के बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। ऊपर से मेट्रो के भारी निर्माण कार्य ने स्थिति को और भी नाजुक बना दिया है।
विधायक भगवान दास सबनानी ने दिया आश्वासन

Bhopal News: विधायक भगवान दास सबनानी मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बात की और नगर निगम एवं मेट्रो प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर जांच के निर्देश दिए हैं। विधायक ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।












Leave a Reply