Akhelesh yadav नें कहा- बात सीट की नहीं, ये त्याग का समय

Akhelesh yadav नें कहा- बात सीट की नहीं, ये त्याग का समय

Spread the love

 Akhelesh yadav  ने हरियाणा चुनाव में इंडिया गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Akhelesh yadav की समाजवादी पार्टी सीधे मैदान में उतरने की बजाय Harayana हरियाणा के चुनावी रण में इंडिया गठबंधन को सहयोग करेगी। इसकी घोषणा खुद सपा सुप्रीमो ने की। अखिलेश ने कहा है कि चुनाव में सीट से ज्यादा जीत जरूरी है और इसलिए हम यह त्याग कर रहे हैं. बता दें कि यह ऐलान Akhelesh yadavने उस वक्त किया जब Harayana में कांग्रेस पार्टी सीट शेयरिंग को लेकर सहयोगी दलों से बातचीत कर रही है।

ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: हरियाणा में आप पार्टी संग कैमिस्ट्री बनाना चाहती है कांग्रेस?

पार्टी ने कांग्रेस से साधा था संपर्क

Harayana विधानसभा की 90 में से कम से कम 10 सीटों पर सपा चुनाव लड़ने की तैयारी में थी. मिली जानकारी के मुताबिक सपा ने इसके लिए कांग्रेस से संपर्क किया था. बता दें कि इसबार 2024  लोकसभा चुनाव में यूपी की 37 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की थी जिसके बाद पार्टी अन्य राज्यों में पांव पसारने में जुटी है। समाजवादी पार्टी की नजर अन्य राज्यों में विस्तार के जरिए राष्ट्रीय दर्जा हासिल करने पर है।

सीट नहीं जीत ज्यादा जरूरी- Akhelesh yadav

सपा पार्टी अध्यक्ष Akhelesh yadav ने पोस्ट कर लिखा है कि हरियाणा चुनाव में इंडिया गठबंधन की एकजुटता नया इतिहास लिखने में सक्षम है. हमने कई बार कहा है और एक बार फिर दोहरा रहे हैं और आगे भी दोहराएंगे कि बात सीट की नहीं जीत की है।

ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024:पूर्व मंत्री बोले बीजेपी नहीं दिया टिकट तो कांग्रेस से लडूंगा चुनाव

वहीं सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि- हरियाणा के विकास व सौहार्द की विरोधी बीजेपी की नकारात्मक, साम्प्रदायिक, विभाजनकारी राजनीति को हराने में इंडिया गठबंधन की जो भी पार्टी सक्षम होगी, हम उसके साथ अपने संगठन और समर्थकों की शक्ति को जोड़ देंगे।

सपा सुप्रीमो के मुताबिक Harayana election में बात दो-चार सीटों पर प्रत्याशी उतारने की नहीं है. बात तो जनता के दुख-दर्द को समझते हुए उनको भाजपा की जोड़-तोड़ की भ्रष्टाचारी सियासत से मुक्ति दिलाने की है. साथ ही हरियाणा के सच्चे विकास और जनता के कल्याण की है. पिछले 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा के विकास को बीसों साल पीछे ढकेल दिया है।

त्याग का वक्त है बोले-Akhelesh yadav

आगे सहयोगी पार्टियों को नसीहत देते हुए कहा कि ये समय अपनी राजनीतिक संभावना तलाशने का नहीं है बल्कि त्याग और बलिदान का है। जनहित के परमार्थ मार्ग पर स्वार्थ के लिए कोई जगह नहीं होती. कुटिल और स्वार्थी लोग कभी भी इतिहास में अपना नाम दर्ज नहीं करा सकते हैं।

उन्होंने कहा ऐसे लोगों की राजनीति को हराने के लिए ये क्षण, अपने से ऊपर उठने का ऐतिहासिक अवसर है. हम हरियाणा के हित के लिए बड़े दिल से, हर त्याग-परित्याग के लिए तैयार हैं।

Akhelesh yadav को सीट नहीं देंगे- हुड्डा

बिते कुछ समय पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने कहा था कि सपा इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं है, इसलिए उसे सीट देने की कोई बात ही नहीं है. हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने राज्य इकाई को सहयोगी दलों को साथ लेने का आदेश दिया, जिसके बाद पार्टी सपा और आप जैसे दलों से सीट शेयरिंग पर बात शुरू की।

कसायदे लगाई जा रहीं है कि हरियाणा में सपा को गठबंधन के तहत 1-2 सीट लड़ने को मिल सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घर-घर पधारें गणपत्ती बप्पा,गणेश चतुर्थी-2024 कोबरा सांप कितनी दूर से इंसान को देख लेता है?