Indore Drugs Case: पत्नी ने ही पति को कराया गिरफ्तार, कॉलेज छात्रों को बेचता था गांजा-स्मैक
Indore Drugs Case News: इंदौर में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे का सामान (Drugs) सप्लाई करता था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस व्यक्ति को किसी और ने नहीं, बल्कि इसकी पत्नी ने ही पुलिस से शिकायत कर गिरफ्तार (Wife Arrested Husband) करवाया है। महिला ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को फोन पर शिकायत की थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा गया।

Indore Drugs Case: पत्नी ने ही पति को कराया गिरफ्तार, कॉलेज छात्रों को बेचता था गांजा-स्मैक
Indore Drugs Case पत्नी ने कमिश्नर को भेजा वीडियो, तत्काल हुई कार्रवाई
मल्हारगंज इलाके की रहने वाली महिला ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह (Indore Police Commissioner Santosh Singh) से संपर्क साधा। उसने बताया कि उसका पति बुद्ध किरण (Budh Kiran) बुद्ध किरण कॉलेज और हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को गांजा और स्मैक (Ganja and Smak) जैसे मादक पदार्थ बेचता है। Indore Drugs Case महिला ने अपनी बात के समर्थन में मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़ा एक वीडियो (Drugs Video) भी कमिश्नर को भेजा। वीडियो देखने के बाद कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
Bhopal Eiffel Tower Road: हाईटेंशन लाइन के नीचे से निकली सड़क, मौत को दावत!
सोमवार रात को लसूड़िया पुलिस (Lasudia Police) ने महालक्ष्मी नगर स्थित एक पान दुकान पर दबिश दी और आरोपी बुद्ध किरण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी को उसके घर भी ले गई, जहाँ से भारी मात्रा में गांजा (Ganja Seized) जब्त किया गया।
Indore Drugs Case-सनावद और छोटी ग्वालटोली से खरीदता था ड्रग्स
लसूड़िया पुलिस की पूछताछ में आरोपी बुद्ध किरण ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह सनावद (Sanawad) के पास धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति और छोटी ग्वालटोली (Chhoti Gwaltoli) क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति से मादक पदार्थ खरीदता था।
“बेटियों की पढ़ाई पर पड़ रहा था असर”, बोली पत्नी
पेशे से अकाउंटेंट महिला ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि उसका पति एक बड़े स्तर पर पान दुकान चलाता है, लेकिन बीते कुछ समय से वह घर में ही तौल कांटा रखकर गांजा और नशीली पुड़ियों की बिक्री कर रहा था। महिला ने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि उसकी दो बेटियां हैं और पति की इस अवैध गतिविधि के कारण उनकी पढ़ाई पर भी बुरा असर (Impact on Children’s Education) पड़ रहा था।
20 मासूमों को बचाने मौत से भिड़ गई Kanchan Bai Neemuch ,मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष करते थे मारपीट
महिला ने बताया कि जब उसने इस अवैध काम का विरोध किया, तो पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे डराया-धमकाया। 4 फरवरी को पति ने उससे मारपीट (Domestic Violence) की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। तब भी उसने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन उस समय गांजा जब्त नहीं हुआ था।
वकील के माध्यम से कमिश्नर तक पहुंची बात
हाईकोर्ट एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर (Advocate Dr. Rupali Rathor) ने इस मामले में पीड़िता की मदद की। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने उन्हें घर में गांजा रखे होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर को पूरा घटनाक्रम बताया। कमिश्नर कार्यालय की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय मिला।













Leave a Reply