मंदसौर में फिर भड़का आक्रोश: 13 दिन में दूसरी बार मिले गौवंश के अवशेष, नयापुरा में चक्काजाम से तनाव
मंदसौर में गौवंश को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशें तेज होती दिख रही हैं। शहर के जीवागंज क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंजू श्री साड़ी सेंटर के पास गौवंश के अवशेष (कटा हुआ सिर और पैर) बरामद हुए। पिछले 13 दिनों के भीतर जिले में यह दूसरी ऐसी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

एक बार फिर मिला गौवंश का कटा सिर-पैर,मंदसौर में हिंदू संगठनों ने का चक्काजाम
सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पशुपतिनाथ मार्ग ठप
घटना की खबर फैलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य समाजजन बड़ी संख्या में माहेश्वरी धर्मशाला के पास नयापुरा रोड पर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बता दें कि यह मार्ग प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर जाने का मुख्य रास्ता है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
20 मासूमों को बचाने मौत से भिड़ गई Kanchan Bai Neemuch ,मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात
बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया। एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से इलाके की घेराबंदी कर दी है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।
ब्राह्मण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के बाद यूट्यूबर Manish Patel पर FIR
13 दिन में दूसरी वारदात: साजिश की आशंका?
गौरतलब है कि इससे पहले 23 जनवरी को हैदरवास ग्राम में भी इसी तरह गौवंश के अवशेष मिले थे। हैदरवास और ताजा घटनास्थल जीवागंज के बीच महज 15 किलोमीटर की दूरी है। इतनी कम अवधि और कम दूरी में हुई इन घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह शहर की शांति भंग करने की एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।












Leave a Reply