भोपाल में पुलिस मुख्यालय के पास महिला से दुष्कर्म,अज्ञात आरोपी महिला को अंधेरे में घसीटते हुए दुकान में  ले गया

भोपाल में पुलिस मुख्यालय के पास महिला से दुष्कर्म,अज्ञात आरोपी महिला को अंधेरे में घसीटते हुए दुकान में ले गया

Share this News

भोपाल के पुलिस मुख्यालय (PHQ) से करीब 500 मीटर दूर महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला देर रात जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी, तभी अज्ञात आरोपी महिला को पकड़ कर घसीटते हुए एक दुकान में ले गया। उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला ने डायल-100 को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की है। 35 साल की महिला पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है। उसने बताया कि गुरुवार को उसकी तबीयत खराब थी। वह हमीदिया अस्पताल गई थी। वहां से पता चला, लाल परेड मैदान के पास खाना वितरण किया जा रहा है। उसने वहां जाकर खाना खाया। रात करीब 12 बजे वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी।

जाने कैसे 7 साल कि मासुम ने सिखाया कोचिंग संचालक को सबक,नौकर के साथ मिल कर रहा था छेड़छाड़

इसी दौरान एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया। पहले तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। महिला को उसी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गया। पीड़ित ने घटना के बाद डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की।

दरिंदगी का शिकार हुई दिव्यांग किशोरी, पहचान छुपाने फोड़ी दोनों आंखे

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी भी ली, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। रात 3:30 बजे पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने महिला को उसके घर पहुंचाया

महिला के बताए पते के बाद पति को भी अपने साथ जहांगीराबाद थाने ले आई। पति को देखने के बाद ही महिला कुछ बोलने की स्थिति में आई। उसके बाद ही उसने घटना बताई। उसने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती।

https://www.instagram.com/p/CJcnCuAB1V2/?utm_source=ig_web_copy_link

ब्राजील ने मांगी भारत से वैक्सीन, 20 लाख टीके ले जाने के लिए आ सकता है स्पेशल जहाज

आरोपी पकड़ा गया

टीआई जहांगीराबाद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दुष्कर्म करने की बात मान ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।