• किम यो जोंग को देश के नए नेता की पहली पसंद के तौर पर देखा जाता रहा है
  • उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की सेहत पर दुनियाभर में अफवाह फैली है

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सेहत पर दुनियाभर के फैली अफवाह के बीच अब उनकी बहन पर किम यो जोंग सबकी नजरें टिक गई हैं। लोग उन्हें किम का उत्तराधिकारी मान रहे हैं।
किम 15 अप्रैल को अपने दादा किम इल सुंग के एक कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे। ऐसा पहली बार हुआ था। इसके बाद से कई कयास लगने शुरू हो गए थे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया सबकुछ ठीक होने का दावा कर रही है लेकिन दुनियाभर में किम जोंग उन की सेहत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके गंभीर रूप से बीमार होने के साथ साथ उनकी मौत को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। उत्तर कोरिया के मामलों पर नजर रखने वाले दक्षिण कोरिया के अखबार डेली एनके के मुताबिक, 12 अप्रैल को किम की कार्डियोवेस्कुलर सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। अगर ये बातें सही हों तो सवाल उठता है कि उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की जगह कौन लेगा? ऐसे में उनकी बहन किम यो जोंग का नाम सामने आ रहा है।

किम की इमेज के पीछे रहा है उनकी बहन का दिमाग
विशेषज्ञों का मानना है कि देश और विदेश में किम की सार्वजनिक छवि बनाने के पीछे किम यो जोंग का ही दिमाग रहा है। उन्हें किम जोंग उन की ‘सीक्रेट डायरी’ भी कहा जाता है। माना जाता है कि वह अपने भाई को कई मुद्दों पर सलाह भी देती हैं और उनकी कई कामों में भागीदारी भी होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ किम जोंग उन की न्यूक्लियर समिट को भी उन्हीं का दिमाग बताया जाता है। साल 2018 में विंटर ओ‍लं‍पिंक खेलों में किम यो जोंग ने अपने भाई की जगह पर नॉर्थ कोरिया का नेतृत्‍व किया था। इसके बाद उनकी सत्‍तारूढ़ पार्टी में हैसियत और भी बढ़ गई थी। किम उनपर बहुत भरोसा करते हैं। मालूम हो कि किम ने कथित राजद्रोह के लिए अपने ही चाचा को फांसी दे दी थी।

https://youtu.be/iInivaTBdH0

Advertisement

By vicharodaya

तेजी से बदलती इस दुनिया में तमाम खबरें पाने का एक मंच..होगी हर खबर पर विचारोदय ऑनलाइन खबरी की नजर.. Email:- vicharodaya@gmail.com