पृथ्वीपुर सीट क्यों बनी नाक का सवाल? जानिए क्या है सियासी समीकरण, हर दांव आजमा रही भाजपा-कांग्रेस

पृथ्वीपुर सीट क्यों बनी नाक का सवाल? जानिए क्या है सियासी समीकरण, हर दांव आजमा रही भाजपा-कांग्रेस

Share this News

मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा और पृथ्वीपुर, जोबट व रैगांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान में दोपहर तीन बजे तक 52 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। उपचुनावों में सबसे ज्यादा हॉटसीट पृथ्वीपुर बन गई है, जहां भाजपा-कांग्रेस एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी के रिश्तेदारों द्वारा हथियार लेकर घूमकर लोगों को धमकाने के आरोप लगाए हैं।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1454388978040201219?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1454388978040201219%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fmadhya-pradesh%2Fstory-why-did-the-bjp-congress-come-down-on-the-difference-between-cost-price-dand-in-prithvipur-4959838.html

खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज हो रहे मतदान में सबसे ज्यादा पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस नाक का सवाल का बन गया है। यहां दोनों दल एक-दूसरे पर हमले बोल रहे हैं। पृथ्वीपुर सीट इसलिए भाजपा-कांग्रेस के प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है क्योंकि यहां 2018 में भाजपा चौथे स्थान पर रही थी और इसके बाद उसने दूसरे स्थान पर रहे शिशुपाल सिंह यादव को पार्टी में ले लिया था। इसलिए अब भाजपा यहां सर्वस्व दांव पर लगा रही है तो कांग्रेस अपनी इस परंपरागत सीट को बचाने के लिए ताकत झोंक रही है।

उपचुनाव: शिवराज ने कांग्रेस को बताया हार से बौखलाने वाला तो कमलनाथ ने किया पलटवार

भाजपा का आरोप जिलाबदर रिश्तेदार घूम रहे मतदान केंद्रों पर
भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह के चाचा यशपाल हथियार लेकर मतदान केंद्रों पर घूम रहे हैं। उन्होेंने आरोप लगाया कि यशपाल पर एक लाख का इनाम है और वे जिलाबदर किए जा चुके हैं। इसी तरह नितेंद्र के चचेरे भाई बेबू पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट व धमकाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। चुनाव आयोग को भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने जो शिकायत की है, उसमें आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं की मारपीट में भाजपा के आकाश नायक, मनीष, भगवानदास कोरी व अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। मारपी’ट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, यहां देखें डिटेल्स

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया पैसा बांटने का आरोप
कांग्रेस ने भाजपा पर पृथ्वीपुर में पैसा बांटकर मतदाताओं को खरीदने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्यवक ने ट्वीट कर ककावनी ग्राम पंचायत का कथित वीडियो जारी किया है जिसमें उनका दावा है कि भाजपा नेता अजीत दांगी गांव के लोगों को पैसा बांट रहे हैं। सलूजा ने कहा कि भाजपा हार को देखकर झूठे आरोप लगा रही है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पैसे बांटने के संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत की है।

दोपहर तीन बजे हुए मतदान की स्थिति
मध्य प्रदेश में औसत मतदान: 52.24 प्रतिशत

मध्यप्रदेश उपचुनाव: प्रचार के दौरान आपस में भीड़े भाजपा सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी

खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव का प्रतिशत: 51.11

विधानसभा सीटं की स्थिति:
जोबटः
 46.12
रैगांव:55.86
पृथ्वीपुर: 68.16

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है