व्यापमं घोटाला : CBI कोर्ट ने 8 दोषियों को सुनाई सजा

    व्यापमं घोटाला : CBI कोर्ट ने 8 दोषियों को सुनाई सजा
    व्यापमं घोटाला : CBI कोर्ट ने 8 दोषियों को सुनाई सजा
    Share this News

    भोपाल में CBI कोर्ट ने 8 दोषियों को सबसे ज्यादा 7 साल तक की सजा सुनाई

    भोपाल में CBI कोर्ट ने व्यापमं द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाले से जुड़े 8 दोषियों को सजा सुनाई। सभी दोषियों को 2 साल से लेकर 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर अर्थ दंड भी लगाया गया है।

    भोपाल : पत्नी को जिंदा जलाया,कर रही थी मायके जाने की जिद

    लोक अभियोजक मनुजी उपाध्याय ने बताया कि 2012 में हुए मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में यह फर्जीवाड़ा किया गया था। इनमें से 8 लोगों को दोषी पाया गया। इसमें सबसे ज्यादा सजा 7 साल की है। इनमें से फॉर्म भरने वाले तीनों उम्मीदवार मुरैना के रहने वाले हैं। एक मिडिल मैन भी मुरैना जिले का है। जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं।

    Breaking news : मध्यप्रदेश में आधी रात हुए अफसरों के तबादले

    हमसे इंस्टाग्राम पर जुड़े