सोनू निगम ने कहा म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है आत्महत्या की खबर

सोनू निगम ने कहा म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है आत्महत्या की खबर

Share this News

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है. एक एक्टर मरा है. कल को आप किसी सिंगर के बारे में भी ऐसा सुन सकते हैं या फिर किसी म्युजिक कंपोजर के बारे में भी. या किसी गीतकार के बारे में सुन सकते 

कहा जा रहा है कि सुशांत को 7 फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखाया गया और यह अन्य एक्टर्स के साथ बनाई गईं जिसके बाद सुशांत डिप्रेशन में आ गए और उन्होंने सुसाइड कर लिया। सच्चाई क्या है ये तो आगे पुलिस की जांच में ही मालूम चल पाएगा लेकिन इस बीच सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर म्यूजिक इंडस्ट्री की काली सच्चाईयों से पर्दा उठाते हुए चेतावनी दी है कि आगे म्यूजिक इंडस्ट्री से भी सुसाइड की खबरें सुनने को मिल सकती हैं।

सोनू बोले, ‘फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है’: लगभग साढ़े सात मिनट के वीडियो में सोनू कहते हैं- गुड मॉर्निंग, नमस्ते। मैंने बहुत दिनों से वीलॉग नहीं किया। असल में मेरा मूड नहीं था। भारत कई प्रेशर से गुजर रहा है। एक तो मेंटल और इमोशनल प्रेशर, सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद। दुख होना लाजमी भी है, क्योंकि अपने सामने एक जवान जिंदगी को जाते हुए देखना आसान नहीं है। कोई बहुत निष्ठुर ही होगा जिसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता हो।

https://www.instagram.com/p/CBn8aqIJKv4/?igshid=1ppue02s2wyv7

‘इसके अलावा भारत-चीन के बीच जो चल रहा है। जिसमें भारत के 20 जवान जो घंटों लड़ने के बाद, तड़प-तड़प कर मरे हैं। मैं एक भारतीय हूं उससे भी ज्यादा एक इंसान हूं आपकी तरह। मुझे दोनों ही चीजें ठीक नहीं लगतीं। क्या चल रहा है मारा-मारी। इंसान, इंसान को मार रहा है। ये चीजें समझदारी से भी हैंडल हो सकती हैं अगर इंसान चाहे तो। भारत तो चाहता है लेकिन सामने वाला शायद तैयार नहीं है या फिर उसका एजेंडा है कोई। जो सभी लोगों के लिए दुख की बात है।’

https://vicharodaya.wpcomstaging.com/2020/06/20/rajyasbha-results/

सोनू आगे बोले, ‘मैं इस वीडियो के जरिए म्यूजिक इंडस्ट्री से एक निवेदन करना चाहता हूं, क्योंकि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है। एक एक्टर मरा है। कल को आप किसी सिंगर के बारे में भी ऐसा सुन सकते हैं या फिर किसी म्यूजिक कंपोजर के बारे में भी। या किसी गीतकार के बारे में सुन सकते हैं। क्योंकि हमारे देश में म्यूजिक इंडस्ट्री का जो माहौल है, दुर्भाग्य से फिल्मों से बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री में है। मैं समझ सकता हूं कि लोगों के लिए बिजनेस करना जरूरी है। सभी को लगता है कि वो बिजनेस को रूल करें। मैं लकी था कि बहुत कम उम्र में आ गया था तो मैं इस चंगुल से बच निकला। लेकिन जो नए बच्चे आए हैं उनके लिए राह आसान नहीं है।’

8 राज्यों के 19 राज्यसभा सीटों के आए नतीजे, जानिए किसे कहां मिली जीत


CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।