नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा समयमान-वेतनमान

नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा समयमान-वेतनमान

Share this News

भोपाल: अब नगरीय निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अन्य शासकीय कर्मचारियों की तरह समयमान-वेतनमान मिलेगा।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इससे निकायों के लगभग 70 हजार अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

मौनी रॉय की कार पर 11वीं मंजिल से गिरा पत्थर, मुंबई मेट्रो पर भड़कीं एक्ट्रेस

वित्त विभाग द्वारा वर्ष 2008, 2014 और 2015 में समयमान और तृतीय समयमान के संबंध में जारी आदेशानुसार नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों को समयमान-वेतनमान स्वीकृत करने के लिए नगरीय निकायों को ही अधिकृत किया गया है। नगरीय निकायों द्वारा स्वयं की वित्तीय व्यवस्था के अनुसार ही इसका लाभ देने का निर्णय लिया जायेगा। नगरीय निकाय स्वंय यह व्यय वहन करेंगे। 70 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को इस फैसले से लाभ मिलेगा|

@vicharodaya

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।