भाजपा तड़ीपार और अपराधियों को बनाती है अध्यक्ष, हम गांधी परिवार के नेतृत्व में चलना चाहते हैं: कांग्रेस प्रवक्ता

    Share this News

    भोपाल. मध्यप्रदेश की सियासत इन दिनों गर्म है। कभी धारा 370 तो कभी नेहरू पर। सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ने मामले में पलटवार करते हुए कहा है कि हम गांधी परिवार के नेतृत्व में आगे बढ़ाना चाहते हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने पलटवार किया है। शोभा ओझा ने कहा- हम गांधी परिवार के योगदान का आदर और सम्मान करते हैं।

    इसे भी पढ़ें-कश्मीर पर बड़ा फैसला: दिग्विजय ने कहा- तानाशाही की आहट, संसद पहुंचने से पहले मुस्कुराए थे अमित शाह

    शिवराज ने साधा निशाना
    मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में हमला बोला है। शिवराज सिहं चौहान ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा- कांग्रेस अब जाएगी कहां, फिर से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बना दिया है। कांग्रेस तब तक नहीं पनपेगी जब तक वो लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेता को नहीं चुनेगी।

    shobha

    कांग्रेस ने किया पलटवार
    शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने पलटवार किया है। शोभा ओझा ने कहा- हमें भाजपा से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। गांधी परिवार के योगदान का हम आदर और सम्मान करते हैं। हम गांधी परिवार के नेतृत्व में ही आगे बढ़ना चाहते हैं। भाजपा तड़ीपार और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को अपना अध्यक्ष बनाती आई है। कांग्रेस सोनिया गांधी ने नेतृत्व में एकजुट है और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे।

    इसे भी पढ़ें- कश्मीर के बाद अब mp के सभी जिलों में अलर्ट जारी, अफवाहों से रहें सावधान

    राहुल के इस्तीफे के बाद सोनिया का चयन

    बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए कांग्रेस ने सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुना है। राहुल गांधी ने इस्तीफे के बाद कहा था कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गैर गांधी होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने राहुल के स्थान पर सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।

    @विचारोदय