मध्यप्रदेश के बड़वानी में मजदूरों से भरा वाहन कुएं में पलटा, हादसे में 2 की मौत

मध्यप्रदेश के बड़वानी में मजदूरों से भरा वाहन कुएं में पलटा, हादसे में 2 की मौत

Share this News

एक तरफ जहां मध्यप्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस की लहर हावी है तो वहीं दूसरी तरफ सड़क हादसों का ग्राफ आसमान छू रहा है, बता दें कि मध्यप्रदेश के कई जिलों से रोजाना दुर्घटनाओं की खबरे सामने आ रही हैं, आज फिर मध्यप्रदेश में हुआ भीषण हादसा, मिली जानकारी के मुताबिक एक और हादसे की खबर मध्यप्रदेश के बड़वानी से सामने आई है, बड़वानी जिले में मजदूरों से भरा वाहन गिरने से हुआ हादसा।

शीशियों पर रेमडेसिविर का लेबल लगाकर बेच रहे थे पेरासिटामोल, नकली दवा बेचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

जानिए कैसे हुआ हादसा :

हादसे का मामला मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले का है, मिली जानकारी के मुताबिक रविवार अल सुबह बड़वानी जिले के राजपुर तहसील के ग्राम इंदरपुर के समीप मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा, इस दुर्घटना में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं छह लोग घायल हुए हैं।

https://www.instagram.com/p/CNyeGwhplPS/?utm_source=ig_web_copy_link

महाकुंभ में तेजी से फेल रहा संक्रमण, 175 साधु कोरोना पॉजिटिव हुए

महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर लौट रहा था वाहन :

मिली जानकारी अनुसार पिकअप वाहन में 25 से अधिक मजदूर भरे हुए थे, यह वाहन महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम इंदरपुर के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

https://youtu.be/V8yjZ2uy-cI?t=2

सस्ती बाइक खरीदने का है प्लान, ये हैं बेहतरीन विकल्प

मौके पर पुलिस पहुंची :

इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया, घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पीएम के लिए भिजवाया और घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतकों में 50 वर्षीय हैडी बाई पति पाटला निवासी चौतरिया और 23 वर्षीय अशोक पुत्र नजरिया निवासी लफनगांव शामिल है।

 

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।