संयुक्त किसान मोर्चा ने बुलाया भारत बंद,धरना कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे शामिल

    फाइल फोटो- भोपाल में किसान संगठन करोंद मंडी बंद कराएंगे
    फाइल फोटो- भोपाल में किसान संगठन करोंद मंडी बंद कराएंगे
    Share this News

    करोंद मण्डी पर धरना कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे शामिल; तीनों कृषि कानून वापस लेने किसान संगठनों ने बुलाया भारत बंद

    केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने साेमवार को एक दिवसीय भारत बंद बुलाया है। भोपाल में भारत बंद पर करोंद मण्डी पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

    फाइल फोटो- भोपाल में किसान संगठन करोंद मंडी बंद कराएंगे
    फाइल फोटो- भोपाल में किसान संगठन करोंद मंडी बंद कराएंगे

    बंद को कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां शामिल हो रही है। भोपाल में भारत बंद में करोंद मंडी पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 11 बजे शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से बंद को सफल बनाने शामिल होने की अपील की है। बता दें पूरे देश में 40 संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद बुलाया है

    अशोकनगर: मौसेरे भाई ने दोस्तों के साथ 9 महीने तक किया रेप,पीड़ित ने बच्ची को जन्म देने के बाद कुएं में फेंका

    मध्य प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि हम शांति पूर्ण प्रदर्शन करके मंडी बंद कराने की योजना बनाई है। पुलिस ने हमें रोकने के लिए मंडी के दोनों तरफ बैरिकेटिंग कर दी है। हम शांति पूर्वक बंद को सफल बनाना चाहते है।

    इसके बावजूद सरकार हमारी आवाज को दबाना चाहती है। यदि सरकार हमें राेकेगी तो हम बंद को आगे बढ़ाते हुए दुकानें बंद कराने के लिए सड़क पर उतरेंगे।

    हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े