कर्नाटक धमाका के दो लोग हिरासत में,मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश..

कर्नाटक धमाका के दो लोग हिरासत में,मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश..

Share this News

कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विस्फोट की घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह बताया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने गृह जिले शिवमोगा के हनासोडू में पत्थर तोड़ने की सुविधा में हुए धमाके में लोगों मौत पर दुख जताया।

कर्नाटक में विस्फोटक फटने से 8 लोगों की मौत देखें कैसे हुआ विस्फोट

उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और इसके पीछे जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह कल रात से वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और बचाव अभियान शुरू करने के लिए दलों को रवाना किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,

‘‘शोक संतप्त परिजन के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

कर्नाटक मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा

पैराग्लाइडिंग के दौरान दो व्यक्तियों की मौत, कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश

शिवमोगा के उपायुक्त के बी शिवकुमार ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा ‘ऐसा सुनने में आ रहा है कि कम से कम दस से पंद्रह लोगों की मौत हुई है। पुलिस की जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा।

भोपाल में यौन शोषण का शिकार हुई नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत,बालिका गृह में रह रही थीं पीड़िता

पत्थर तोड़ने की सुविधा में रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु, दावणगेरे और उत्तर कन्नड जिलों में भी झटके महसूस किए गए। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा बयान, पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों में दरारें आ गईं, खिड़कियों के शीशे टूट गए। विस्फोट से ट्रक के परखच्चे उड़ गए तथा शव इस बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए कि उनका पहचानना मुश्किल हो गया।

https://www.instagram.com/p/CKVi8SrB7VU/?utm_source=ig_web_copy_link

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।