ट्रांसजेंडर राधा को मिला पहला पहचान प्रमाण पत्र,बोली पढ़-लिखकर डॉक्टर बनाना चाहती थी

ट्रांसजेंडर राधा को मिला पहला पहचान प्रमाण पत्र,बोली पढ़-लिखकर डॉक्टर बनाना चाहती थी

Share this News

बैतूल में ट्रांसजेंडर को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए मुलताई में निवासरत ट्रांसजेंडर राधा किन्नर को मंगलवार को कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने जिले का पहला उभयलिंगी पहचान प्रमाण पत्र और परिचय पत्र दिया।

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1417719852458942467?s=20

मुलताई निवासी राधा किन्नर चाहती हैं कि उभयलिंगियों को पढ़ाई-लिखाई की सुविधा मिलना चाहिए और उन्हें सामान्य नागरिक के रूप में अवसर प्राप्त होना चाहिए। पहचान प्रमाण पत्र और परिचय पत्र लेते समय उनकी आंखों में आंसू थे। वे बार-बार सरकार को धन्यवाद दे रही थीं।

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा गिरफ्तार, अश्लील फिल्में बनाने का आरोप

शुजालपुर में जन्मी राधा ने बताया कि उनका परिवार बहुत ही गरीब था। वह पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहती थी। स्कूल के सामने से जब गुजरती थीं तो स्कूल जाने का बहुत मन होता था, लेकिन परिस्थितियों ने उनको पढ़ने नहीं दिया। वे इस बात से बहुत दुखी हैं कि उनके निकलने पर लोग छेड़ते हैं, जिससे उन्हें मानसिक तकलीफ से गुजरना पड़ता है। राधा ने अपील की है कि यदि किसी के घर में इस तरह का बच्चा जन्म लेता है तो उसे घर से अलग न करें, बल्कि उसे पढ़ाए-लिखाएं और सामान्य जीवन जीने का वातावरण प्रदान करें। वह चाहती हैं कि उभयलिंगी समुदाय को सामान्य नागरिक के रूप में जीने के अवसर मिलना चाहिए।

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।