MP मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में वैकेंसी:AGM, DGM समेत 11 पोस्ट के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

    मेट्रो रेल
    Share this News

    मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) AGM, DGM, मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर लेवल की पोस्ट के लिए भर्ती कर रहा है। इसके लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 दिसंबर है। ऐसे में युवाओं को फॉर्म जमा करने के लिए एक दिन की बाकी बचा है। 11 पोस्ट के लिए 22 नवंबर से फॉर्म भरने शुरू हुए थे। सभी पोस्ट के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है। सैलरी 50 हजार से 2.60 लाख रुपए प्रतिमाह तक है।

    भोपाल-इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट
    मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसके लिए MPMRCL प्रतिनियुक्ति, संविदा या पुनर्नियुक्ति के आधार पर 11 पदों के लिए भर्ती कर रहा है।

    भोपाल में ACP की गाड़ी को टक्कर, नशे में आरोपी ने चार लोगों को उड़ाया, तीन थाने की पुलिस पड़ी है पीछे

    इन पोस्ट पर भर्ती

    • AGM-1
    • सीनियर DGM-2
    • DGM-1
    • मैनेजर-4
    • असिस्टेंट मैनेजर-3

    इतनी सैलरी और योग्यता

    • AGM (टेलीकम्युनेशन एंड आईटी) : सैलरी 1 से 2.60 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनेशन, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस। 15 साल का अनुभव जरूरी।
    • सीनियर DGM (रोलिंग स्टॉक) : वेतन 80 हजार से 2.20 लाख रुपए तक। फुलटाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल। 3 साल का अनुभव जरूरी।
    • सीनियर DGM (E&M) : सैलरी 80 हजार से 2.20 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल। 9 साल का अनुभव जरूरी।
    • DGM (टेलीकम्युनेशन) : सैलरी 70 हजार से 2 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनेशन/इंस्ट्रूमेंशन। 9 साल का अनुभव जरूरी।
    • मैनेजर (सिग्नालिंग) : सैलरी 60 हजार से 1.80 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनेशन/इंस्ट्रूमेंशन। 5 साल का अनुभव जरूरी।

    भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर,वाहन चुराते रंगे हाथ पकड़ा

    • मैनेजर (टेलिकम्युनेशन) : सैलरी 60 हजार से 1.80 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनेशन/इंस्ट्रूमेंशन। 5 साल का अनुभव जरूरी।
    • मैनेजर (ट्रेक्शन) : सैलरी 60 हजार से 1.80 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रिकल। 5 साल का अनुभव जरूरी।
    • मैनेजर (IT) : सैलरी 60 हजार से 1.80 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन कंप्यूटर साइंस/इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी। 5 साल का अनुभव जरूरी।
    • असिस्टेंट मैनेजर (सिग्नालिंग) : सैलरी 50 हजार से 1.60 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनेशन/इंस्ट्रूमेंशन। 3 साल का अनुभव जरूरी।
    • असिस्टेंट मैनेजर (टेलिकम्युनेशन) : सैलरी 50 हजार से 1.60 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलिकम्युनेशन/इंस्ट्रूमेंशन। 3 साल का अनुभव जरूरी।
    • असिस्टेंट मैनेजर (E&M) : सैलरी 50 हजार से 1.60 लाख रुपए तक। फुल टाइम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट इन इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल। 3 साल का अनुभव जरूरी।

    छत्तीसगढ़ वन विभाग में निकली बंपर वैकेंसी, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

    ऐसे भर सकते हैं फॉर्म
    जिन्होंने अब तक फार्म नहीं भरा है, वे 16 दिसंबर को जरूर भर दें। MPONLINE के जरिए कैंडिडेट फार्म भर सकते हैं। वहीं, मेट्रो रेल वैकेंसी से जुड़ी सारी जानकारी MPMRCL की वेबसाइट www.mpmetrorail.com से ली जा सकती है।

    दूसरी बार निकाली वैकेंसी
    MPMRCL ने नवंबर-दिसंबर में दूसरी बार वैकेंसी निकाली। इससे पहले मैनेजर लेवल की कुल 10 पोस्ट के लिए भर्ती निकाली जा चुकी है, जिसके लिए 10 नवंबर से फार्म भरने शुरू हुए थे और 5 दिसंबर तक भरे गए।

    हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

    खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक