मध्य प्रदेश में आज हर परिवार को मिलेगा 60 किलो अनाज,यह 7 जिले नहीं उठा सकेंगे इस योजना का लाभ

मध्य प्रदेश में आज हर परिवार को मिलेगा 60 किलो अनाज,यह 7 जिले नहीं उठा सकेंगे इस योजना का लाभ

Share this News

मध्यप्रदेश में शनिवार को अन्न उत्सव मनेगा। बाढ़ प्रभावित सभी 7 जिलों को छोड़कर बाकी में कार्यक्रम आयोजित कर गेहूं-चावल का वितरण किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे भोपाल के मिंटो हॉल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। CM शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं PM नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में ऑनलाइन तरीके से जुड़ेंगे और राशन पाने वालों से बात करेंगे। लाभार्थियों को समारोह में 10 किलोग्राम राशन थैले में रखकर दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश की 25 हजार 435 दुकानों पर लाभार्थी को राशन दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के 1 करोड़ 15 लाख परिवार लाभांवित होंगे। मध्य प्रदेश की 25 हजार 435 दुकानों पर लाभार्थी को राशन दिया जाएगा। शुक्रवार को प्रत्येक जिले में मंत्री व सांसदों को तैनात किया गया।

MP में फिर बनेंगे कंटेंनमेंट जोन! मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोना फिर बढ़ रहा, सतर्कता जरूरी

बाढ़ प्रभावित इन जिलों में कार्यक्रम नहीं
बाढ़ प्रभावित शिवपुरी, श्योपुर, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना और ग्वालियर में कार्यक्रम नहीं होंगे, लेकिन राशन का वितरण किया जाएगा। इन जिलों में अन्य कोई कार्यक्रम नहीं रहेंगे। बाढ़ प्रभावित परिवारों को 50 किलो अतिरिक्त अनाज दिया जाएगा। यह पूर्व में मिलने वाले 10 किलो अनाज के अतिरिक्त होगा।

भोपाल की 447 दुकानों को सजाया गया
मिंटो हॉल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह भी शामिल रहेंगे। वहीं, भोपाल जिले में आयोजित अन्य कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहुलाल सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग पीडीएस दुकानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जहां पंजीकृत हितग्राहियों को 10 किलो नि:शुल्क राशन प्रदान किया जाएगा। जिले की 447 पीडीएस दुकानों को कार्यक्रम के लिए सजाया गया है। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी देंगे।

MP में फिर बनेंगे कंटेंनमेंट जोन! मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोना फिर बढ़ रहा, सतर्कता जरूरी

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।