सागर में डीजे बजाने को मना करना पड़ा भारी,पड़ोसी ने डंडे से मार मार कर ली जान

    Share this News

    सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति लेना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसकी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

    MP में फिर बनेंगे कंटेंनमेंट जोन! मुख्यमंत्री ने कहा- कोरोना फिर बढ़ रहा, सतर्कता जरूरी

    जानकारी के अनुसार राजीव नगर वार्ड निवासी छोटू का शुक्रवार को जन्मदिन था। रात को बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में साउंड बज रहा था। मोहल्ले के बलराम अहिरवार (40) ने तेज आवाज पर आपत्ति ली और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाइश देकर लौट गई।

    रीवा में महिला डॉक्टर ने रात 2 बजे वार्ड ब्वॉय को पीटा,जाने क्या थी वजह

    पुलिस के लौटने के बाद युवकों ने बलराम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बलराम ने गाली देने से मना किया तो वे मारपीट करने लगे। उन्होंने बलराम के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे बलराम के बेटे विक्की से भी आरोपियों ने मारपीट कर दी।

    ड्रग्स पकड़ने गए नारकोटिक्स टीम पर हुई फायरिंग,5 अफसर घायल, एक गंभीर

    घटनाक्रम देख क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और बलराम व विक्की को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बलराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

    रंजिश के चलते भाई की हत्या कर दी

    बलराम के भाई बाबूलाल अहिरवार ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की है। वह फर्जी जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। शहर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि जन्मदिन पार्टी में तेज आवाज में साउंड बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में सिर पर डंडा लगने से बलराम की मौत हुई है। 6 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।