शिवराज का राहुल गांधी पर निशाना ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर बैठते हो कृषि बिलों पर क्यों भ्रम फैला रहे हो

शिवराज का राहुल गांधी पर निशाना ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर बैठते हो कृषि बिलों पर क्यों भ्रम फैला रहे हो

Share this News

राहुल गांधी ने किसान बिल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा था

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- क्यों भ्रम फैला रहे हो, राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं। खेती-किसानी जानते नहीं हैं। उन्हें पता नहीं प्याज जमीन के नीचे होती है या फिर जमीन के ऊपर। शिवराज ने कहा कि यह बिल किसानों के हित में है और यह उनकी आमदनी दोगुनी करेगा। यह बात उन्होंने सुबह चुनाव प्रचार पर निकलने के पहले भोपाल में ही कही।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का हमला

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक दिन पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा थे। वे करैरा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि पहली बार लग्जरी सोफा, लग्जरी जूते, लग्जरी जैकेट और पानी की बोतल रख कर कोई किसान निकला है। ना जानता है ना मानता है। आलू खेत में पैदा होता है या पेड़ में। ऐसा व्यक्ति किसानों का नेतृत्व कर रहा है। इसके बारे में क्या कहें। हंसी ही आती है।

बीयू में अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा एडमिशन; विवि के कई कोर्स में एक भी एडमिशन नहीं

उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि 15 महीने का काम बता क्यों नहीं रहे हैं? आएंगे फिर कर देंगे क्यों कह रहे हैं। इसके पहले क्या किए हैं। हम जा रहे हैं, तो बता रहे हैं। हमने 0% ब्याज पर लोन दिया। एक रुपए किलो चावल दिया। गेहूं दिया। हमने किसान के लिए खेती का लाभ का धंधा बनाया। किसान के लिए खेती को लाभ पहुंचाने के लिए अलग से विधानसभा में बजट किया गया।

https://youtu.be/5If1_-fuIEw

पासवान को अंतिम विदाई:अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके सरकारी घर पर रखा गया

छह अक्टूबर को रैली निकाली थी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छह अक्टूबर को पंजाब कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘खेती बचाओ यात्रा’ में हिस्सा लिया था। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा में काफी समय से ये विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी दौरान सबकी नजरें उस वक्त राहुल पर टिक गई, जब वो ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। राहुल गांधी ट्रैक्टर चला रहे थे। वे बीच में दूसरे ट्रैक्टर पर भी बैठे नजर आए। उनकी सीट कुशन वाली होने के कारण भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया।

बीयू में अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा एडमिशन; विवि के कई कोर्स में एक भी एडमिशन नहीं

https://www.instagram.com/p/CGFxLtBpmps/?utm_source=ig_web_copy_link

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।