महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे, ग्रहों को सही जगह रखने की ताकत अभी भी शिवसेना के पास

महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे, ग्रहों को सही जगह रखने की ताकत अभी भी शिवसेना के पास

Share this News

Capture.JPG

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच जारी गतिरोध फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है। दोनों ही दल अपने-अपने तरीके से शक्ति प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं और सियासी बयानों का दौर खत्म नहीं हो रहा है। अब शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र की कुंडली बनाने की ताकत उनकी पार्टी के ही पास है।

प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को सरकार के इस कदम से होगा बड़ा फायदा…

संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे। कुंडली में कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर उतारने हैं, किस तारे को चमक देना है, इतनी ताकत आज भी शिवसेना के पास है।’

Sanjay Raut, Shiv Sena: Anybody who has the majority of 145, be it any politician or MLA, can become the Chief Minister of Maharashtra. Governor will invite whoever has the figure of 145 or the largest party, but even they have to prove majority on the floor of the house. https://twitter.com/ANI/status/1189541074638737408 

View image on Twitter

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसके पास भी बहुमत है, वह सरकार बना सकता है। कोई भी नेता या विधायक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन सकता है। राज्यपाल उसे बुला सकते हैं, जिसके पास 145 विधायक हों या फिर वह सबसे बड़ी पार्टी हो। मगर इसके बावजूद उन्हें सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।
अब्दुल्ला कारदास को भी अमेरिका की सेना ने किया ढेर, ट्रंप ने किया ट्वीट..
दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजी लगातार जारी है। इसी वजह से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। माना जा रहा था कि विधायक दल की बैठक के बाद वह उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=YON9QNPS8_0

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।