मास्‍क चेकिंग करने वाली महिला कर्मियों से हाथापाई

    Share this News

    मास्‍क चेकिंग के नाम पर रायपुर में हंगामा हो गया। रायपुर नगर निगम की महिला कर्मियों ने मास्‍क नहीं लगाने के आरोप में एक युवक को रोका। इससे आक्रोशित युवकों से कहासुनी के बाद हाथापाई तक हो गई।

    आज ‘अंधेरे’ से ‘रोशन’ होगी दुनिया, रात साढ़े आठ बजे एक घंटे के लिए बंद की जाएंगी लाइटें

    महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनसे बदसलूकी की गई है। वहीं, युवकों ने कहा कि महिला कर्मियों ने दबंगई की है। स्‍कार्फ लगाए हुए थे, लेकिन मास्‍क के नाम पर परेशान किया जा रहा था। इस बात से आसपास के लोग भी तंग थे, जिससे वे भी समर्थन में आ गए।

    भोपाल में आज से नाइट कर्फ्यू 9 बजे,कोरोना काबू होने तक पिकनिक स्पॉट और धर्मस्थल भी बंद

    कोराेना संक्रमण के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर नगर निगम की टीम चौक चौराहों पर मोर्चा संभाले हुए है। शनिवार दिन में महिला कर्मियों ने मास्‍क न लगाने के आरोप में युवक को रोक लिया। इस बात काे लेकर महिला कर्मी से ही मारपीट तक हो गई।

    होलिका दहन पर रोक लगाने से नाराज हुए BJP नेता कैलाश, कहा- होलिका दहन रोकना अनुचित!

    मामला तूल पकड़ता गया। देखते ही देखते युवक के समर्थन में आधा दर्जन लोग पहुंचे और महिलाओं से बदसलूकी की। भांटागांव चौक पर महिलाओं से हाथापाई की गई। मास्क चेकिंग करने वाली निगम की महिला कर्मियाें से युवकों ने हाथापाई की। इसका वीडियाे भी बनाया गया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ।

    नाराज पत्नी को मनाने आये पति के साथ दर्दनाक घटना, पत्नी ने ब्लेड से गुप्तांग काटा

    महिलाओं का आरोप है कि उनसे गाली गलौज तक की गई। चेकिंग करने वाली महिलाओं को वहां से भगाने का भी आरोप लगाया गया है। भड़की महिलाओं को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। दूसरी ओर युवकों ने आरोप लगाया कि स्कूटी चलाते हुए स्कार्फ पहने थे, उसके बाद भी निगम की महिला कर्मियों ने रोका और कहने लगी कि मास्क नहीं पहने हो।

    कर्मियों ने कहा कि स्कार्फ नहीं मास्क चाहिए। विरोध करने पर एक महिला ने उसका मास्क नीचे कर उसके बाल खिंचे। आसपास के लोगों के विरोध करने पर सभी महिलाएं वहां से हट गईं। बाद में डायल 112 को फ़ोन कर बुलाया गया, जिसके बाद उन महिलाओं को दोबारा बुलाकर बात की गई। महिलाओं का जवाब था कि हमें शासन ने अधिकार दिया है कि चेकिंग करें।