आईपीएल सट्टे में होटल मालिक समेत 11 सटोरियों को पकड़ा आरोपियों में 19 साल का एक लड़का भी शामिल
भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने बैरागढ़ के एक होटल में आईपीएल मैच पर सट्टे खिलाए जाने का खुलासा किया है। पुलिस को देखते ही होटल में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर होटल मालिक समेत 11 सटोरियों को पकड़ लिया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए। आरोपियों में 19 साल का एक लड़का भी शामिल है।
वह बंद हॉल में बैठकर आईपीएल टूर्नामेंट के बेंगलुरु और कोलकाता मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस की सुबह तक कार्रवाई चलती रही। आरोपियों कब्जे से एलईडी टीवी, सैटअप बॉक्स, 14 मोबाइल फोन, लाखों के हिसाब किताब की डायरी, व नगद 15 हजार रुपए जब्त किए। भोपाल पुलिस बीते 15 दिन में छह से अधिक जगहों पर दबिश देकर क्रिकेट पर सट्टा लगाने वालों को पकड़ चुकी है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, बैरागढ़ के होटल गोल्डन ग्रीक में नया अड्डा बनाया गया था। होटल की पहली मंजिल पर होटल मालिक अमन गोलानी टीवी पर क्रिकेट मैच देखकर बैंगलुरु वर्सेस कोलकाता क्रिकेट मैच पर मोबाइल फोन पर रुपयों सट्टा खिलाने की सूचना मिली थी।
राजगढ़ पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव जाने क्या थी वजह..
छापे के दौरान हाल के अंदर 15 लोग टेबल कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन पर लगाकर बाते करते और रजिस्टर पर लिखते मिले। कार्रवाई के दौरान चार लोग भाग गए, जबकि 11 सटोरिए पकड़े गए। उन पर धारा 03/04 पब्लिक जुआ एक्ट में एफआईआर की गई है। फरार सटोरिए के नाम बल्ली, गफ्फार खां, विजय साहू और कल्लू के आए हैं।
आरोपी | उम्र | पता |
रवि आशवानी | 23 साल | सीआरपी कालोनी बैरागढ़ |
नीरज छवलानी | 24 साल | लक्ष्मण नगर बैरागढ़ |
अमन दीप सिहं | 30 साल | सेमरा अशोका गार्डन |
यश परयानी | 19 साल | ईदगाह कालोनी शाहजहांनाबाद |
नीलेश दीनानी | 21 साल | बैरागढ़ |
करण वालानी | 21 साल | लक्ष्मण नगर बैरागढ़ |
हितेश वासवानी | 25 साल | बैरागढ़ |
कैलाश मेघानी | 47 साल | बैरागढ़ |
शंकरलाल चन्द्रवानी | 53 साल | बैरागढ़ |
अमन गोलानी | 24 साल | बैरागढ़ |
धीरजचन्द्र | 22 साल | बैरागढ़ भोपाल |
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिखाई एकता शक्ति, सौपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन