दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 4 की मौत, कई घायल : Vicharodaya
Share This News

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया| यहां अमरपाटन किरहाई क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई| । बस के पलटते ही उसमें बैठे कुछ यात्री उसके नीचे दब गए। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे हैं| घायलों में कुछ की हालत गंभीर हैं| घटना के बाद देर से पुलिस मौके पर पहुंची| घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है|Capture.JPG

जानकारी के मुताबिक रामनगर से अमरपाटन जा रही एक यात्री बस किरहाई के पास अनियंत्रित होकर पलटी खा गयी| बस पलटने से कई यात्री नीचे दब गए| हादसे के बाद चीख पुकार मच गई| इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।

फिर से मामू बनेंगे सलमान खान,बहन अर्पिता दूसरी बार प्रेग्नेंट..

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया| लोगों ने ही रेस्क्यू का काम शुरू किया। लेकिन साधन नहीं होने की वजह से लोगों को निकालने में काफी मुश्किल आई।

ऑड ईवन फॉलो न करने पर हजारों का जुर्माना, फैसला करेगी केजरीवाल सरकार

हादसे के आधे घंटे तक प्रशासन या पुलिस का कोई अमला मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बस को सीधा किया। तब जाकर उसके नीचे दबे लोग निकाले जा सके। इसके बाद अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची|

YouTube player
Advertisement

Share This News

By vicharodaya

तेजी से बदलती इस दुनिया में तमाम खबरें पाने का एक मंच..होगी हर खबर पर विचारोदय ऑनलाइन खबरी की नजर.. Email:- vicharodaya@gmail.com