अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज हर कोई श्रमिकों को सलाम कर रहा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस मौके पर मजदूरों को सलाम किया. कोरोना वायरस महासंकट के बीच मजदूरों को हो रही परेशानी को लेकर भी उन्होंने कहा कि आज मजदूर संकट में हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर देश के करोड़ों मज़दूर भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. ये देश आप जैसे मज़दूरों की हिम्मत और संघर्ष से ही बना है, इस मुश्किल वक़्त में मेरी संवेदनाएं और समर्थन आपके साथ हैं. हम आपको सलाम करते हैं.. जय हिंद.’
अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर देश के करोड़ों मज़दूर भाइ-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। ये देश आप जैसे मज़दूरों की हिम्मत और संघर्ष से ही बना है।इस मुश्किल वक़्त में मेरी संवेदनाएँ और समर्थन आपके साथ हैं।
हम आपको सलाम करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर देश के करोड़ों मज़दूर भाइ-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। ये देश आप जैसे मज़दूरों की हिम्मत और संघर्ष से ही बना है।इस मुश्किल वक़्त में मेरी संवेदनाएँ और समर्थन आपके साथ हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 1, 2020
हम आपको सलाम करते हैं।
जय हिंद। pic.twitter.com/lZZmdazoMO
वहीं, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस दौरान मौजूदा दौर में घरों से दूर फंसे मजदूरों के लिए संदेश दिया. उन्होंने लिखा कि मजदूर न सिर्फ देश की शक्ति हैं, वे हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति का चिन्ह हैं. मजदूर दिवस पर नमन, लाखों मजदूरों को हाल में महाप्रस्थान करना पड़ा है. करोड़ों मजदूर आज संकट में हैं, ये मजदूर देश की धुरी हैं. ये रुक गए तो देश रुक जाएगा. इनकी मदद करना आज सबसे बड़ा काम है.’
मजदूर न सिर्फ देश की शक्ति हैं, वे हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति का चिन्ह हैं।#मजदूर_दिवस पर नमन
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 1, 2020
लाखों मजदूरों को हाल में #महाप्रस्थान करना पड़ा है। करोड़ों मजदूर आज संकट में हैं।
ये मजदूर देश की धुरी हैं। ये रुक गए तो देश रुक जाएगा। इनकी मदद करना आज सबसे बड़ा काम है।#MayDay pic.twitter.com/A064FORwcl
गौरतलब है कि इस साल मजदूर दिवस ऐसे वक्त पर आया है, जब देश के लाखों मजदूर संकट में हैं. कोरोना वायरस की वजह से देश में 24 मार्च को लॉकडाउन लागू किया गया, तभी लाखों मजदूर जहां थे वहां ही फंस गए. करीब एक महीने से अधिक हो गया है, लेकिन मजदूर अबतक अपने घर नहीं पहुंच पाए.
हालांकि, अब केंद्र सरकार की ओर से मजदूरों को घर भेजने की इजाजत दे दी है. इसके लिए राज्यों के लिए गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जिसमें नियमों का पालन कर मजदूरों को वापस लाया जा सकता है. इसके अलावा कुछ राज्य सरकारों की अपील पर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है.
https://youtu.be/gMONbnZ4ops