आज से होगा बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज

आज से होगा बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज

Share this News

आज से बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) का आगाज होगा। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे. इस बार भारत के 215 खिलाड़ी 16 खेलों में भाग लेंगे.  

आज से बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) का आगाज होगा। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे. इस बार भारत के 215 खिलाड़ी 16 खेलों में भाग लेंगे. वही, भारतीय खेल प्राधिकरण ने भारतीय खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए #Create4India  अभियान शुरू किया है. बहरहाल, भारतीय खिलाड़ी 18वीं बार (Commonwealth Games 2022) में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम में किया जाएगा. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं। राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है

नीरज के बाहर होने के बाद दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेलों) के उद्घाटन समारोह के लिए बुधवार को भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया.भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘‘पीवी सिंधु को ओपनिंग सेरेमनी के लिए भारतीय टीम का ध्वजवाहक बनाया गया है.’’ बता दें कि पीवी सिंधु को लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है.
सोनी नेटवर्क के चैनलों पर होगा लाइव प्रसारण

श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे रानिल विक्रमसिंघे,संसद में 134 वोट हासिल कर जीता चुनाव

वहीं, भारतीय दर्शक टीवी पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे. दरअसल, सोनी नेटवर्क के चैनलों पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा सोनी लिव एप पर फैंस लाइव प्रसारण देख सकेंगे. गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क के पास है. वहीं, इस टूर्नामेंट का आगाज 28 जुलाई को भारतीय समयनुसार सुबह तकरीबन 3 बजे होगा.

1930 में शुरु हुए राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिलटन में हुआ था। 1930 में 11 देशों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। एथलीट्स ने तब छह खेलों के 59 इवेंट्स में अपना दमखम दिखाया था। 1930 के बाद से हर चार साल पर इसका आयोजन होता रहा है।

भोपाल में पकड़ाए दो नकली पुलिसकर्मी,5 बार जा चुके हैं जेल

हालांकि, द्वितीय विश्व-युद्ध के कारण 1942 और 1946 में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) का आयोजन नहीं हो सका था। भारत 18वीं बार इन खेलों का हिस्सा बन रहा है। भारत ने अब तक इन खेलों में 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक जीते हैं। भारत 2002 मैनचेस्टर खेलों से लगातार हर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल करने के मामले में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा है।

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

खेल की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।