भोपाल के पास अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर फंसे 100 सैलानी को निकाला,बारिश के कारण बने थें बाढ़ जैसै हालात

भोपाल के पास अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर फंसे 100 सैलानी को निकाला,बारिश के कारण बने थें बाढ़ जैसै हालात

Share this News

अचानक मौसम बदलने से बरसाती नदी में बने बाढ़ जैसै हालात,भोपाल के पास अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर फंसे 100 सैलानी

राजधानी भोपाल के पास यूं तो कई पिकनिक स्पॉट है पर युवाओं के बीच शाहगंज रोड पर स्थित अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है आपको बता दें सीहोर जिले के अंतर्गत आता है और यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं लेकिन बीते रविवार को खबर मिली कि अचानक मौसम बदल जाने से बरसाती नदी में बाढ़ आ गई है और जंगल के अंदर 100 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं जो समय रहते निकल नहीं पाए

इलाज के अभाव में 5 साल के मासूम ने मां की गोद में तोड़ा दम,जबलपुर का मामला

घटना की जानकारी मिलते ही सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर फंसे सभी व्यक्तियों के सुरक्षित बाहर निकल जाने तक पल-पल की जानकारी लेते रहे अधिकारियों को निर्देश देते रहे मिली जानकारी के मुताबिक सभी 100 लोगों को सुरक्षित निकालने के बावजूद आसपास के एरिया में सर्चिंग जारी रही ताकि कोई व्यक्ति जंगल में न छूट जाए आपको बता दें इस दौरान डीएफओ सहाय तथा डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कुलदीप मलिक भी मौके पर मौजूद रहे

 

उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले के अमरगढ़ में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। वर्षा काल में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे स्थानों पर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। एसडीएम राधेश्याम बघेल ने बताया कि सभी लोगों को बारिश के दौरान अमरगढ़ नहीं आने की सख्त हिदायत दी गई। इसके बाद भी यदि कोई अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट आते हैं तो उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

खेल की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।