Raksha Bandhan 2022:जानिए रक्षाबंधन 2022 का शुभ मुहूर्त 

Raksha Bandhan 2022:जानिए रक्षाबंधन 2022 का शुभ मुहूर्त 

Share this News

Raksha Bandhan 2022 इस बार दो दिन है पूर्णिमा जानिए रक्षाबंधन 2022 का शुभ मुहूर्त 

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) हर साल श्रावण महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ये त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का बंधन है। इस पवित्र दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र, यानि राखी बांधती हैं और भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि ये राखी भाई की रक्षा का प्रतीक है।

बहन के लिए गिफ्ट लेने गए भाई की सड़क हादसे में मौत,बहन ने अर्थी पर बांधी राखी

जानिए रक्षाबंधन 2022(Raksha Bandhan 2022) का शुभ मुहूर्त 

ज्योतिष की मानें तो 11 अगस्त को दिन में भद्रा होने से राखी नहीं बांधी जा सकेगी। इस दिन भद्रा रात आठ बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।  इसके बाद अगले दिन यानी 12 अगस्त को भी सुबह 7 बजकर 05 तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। हालांकि इस समय भद्रा नहीं है। ऐसे में यदि आप 12 अगस्त को राखी बांधने की सोच रहें हैं तो सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले ही राखी बांध दें। वहीं, ज्योतिष के अनुसार, 12 अगस्त का दिन शुभ है और इस दिन सौभाग्य योग भी बन रहा है। ऐसे में बहनें 12 को पूरे दिन राखी बांध सकती हैं।

(Raksha Bandhan 2022) इस बार दो दिन है पूर्णिमा

पंचांग के अनुसार,  सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त 2022 को 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 12 अगस्त 2022 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में लोग इस सोच में पड़ गए हैं कि रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जायेगा या फिर 12 अगस्त को। तो आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 और 12 अगस्त को दोनों ही दिन मनाया जाएगा। आइये जानते हैं दोनों दिन का शुभ मुहूर्त।

योगी आदित्यनाथ ने राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर दिया बड़ा तोहफा

(Raksha Bandhan 2022) राखी बांधते समय करें इस मंत्र का जाप

ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल ।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। विचारोदय.कॉम इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

खेल की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।