Rajasthan Politics : बिन पेंदे के लोटे के बयान पर राजेंद्र गुढ़ा ने किया केंद्रीय मंत्री पर पलटवार- कहा जोधपुर जाकर दूंगा उनको जवाब – rajendra gudha rajasthan minister gave answer to gajendra singh shekawat bjp

Rajasthan Politics : बिन पेंदे के लोटे के बयान पर राजेंद्र गुढ़ा ने किया केंद्रीय मंत्री पर पलटवार- कहा जोधपुर जाकर दूंगा उनको जवाब – rajendra gudha rajasthan minister gave answer to gajendra singh shekawat bjp

Share this News

जयपुर: राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को उन्हीं के क्षेत्र जोधपुर में जाकर चुनौती देंगे। जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए राजेन्द्र गुढा ने कहा कि गजेन्द्र सिंह शेखावाटी में पैदा हुए हैं। सिर्फ पैदा होने से शेखावाटी की राजनीति की समझ नहीं आती। शेखावाटी की 21 में से 8 सीटें आरक्षित हैं, बाकि 18 सीटों में से वे किसी भी सीट पर चुनाव लड़कर दिखाएं तो उन्हें पता चल जाएगा। शेखावत ने पिछले दिनों गुढ़ा को भरतपुरी लोटा कह दिया था। इसी का पलटवार करते हुए गुढा ने कहा कि दीपावली के बाद शेखावत जी को उन्हीं के क्षेत्र जोधपुर में जाकर जवाब दूंगा।

बीजापुर में नक्सली हमला, बीजापुर में नक्सलियों ने दो लोगों की की हत्या, मुठभेड़ में उप निरीक्षक घायल – naxalites kill two people in bijapur sub- inspector injured in encounter

सावन के अंधे को सब हरा ही हरा दिखता है : गुढ़ा
राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि गजेन्द्र सिंह का कोई वजूद नहीं है। मोदी लहर में उन्हें टिकट मिल गया और वे चुनाव जीत गए, मंत्री भी बन गए। उन्हें राजनीति करना आता ही नहीं है। गुढ़ा ने कहा कि सावन के अंधे को सब हरा ही हरा दिखता है। उसे यह पता ही नहीं होता कि जेठ का महीना भी आता है जिसमें सब जल जाते हैं। सावन के अंधे को पता नहीं है कि जेठ में कुछ नहीं बचता है, उसे तो बस हरा ही हरा दिखता है। गुढा ने कहा कि शेखावत ने झुंझुनं आकर इस तरह की बयानबाजी की है। उन्हें जोधपुर जाकर ही दूंगा। हालांकि वे उम्र में बड़े हैं लेकिन शुरुआत उन्होंने की है तो जवाब तो देना ही पड़ेगा।

गांजा फूंकने के बाद कितनी देर रहता हैं नशा,जानिए इसकी क्या है वजह?

लिहाज करके मैंने उनके खिलाफ प्रचार नहीं किया था – गुढा
राजेन्द्र सिंह गुढा ने कहा कि गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जब जोधपुर में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। तब लिहाज करके वे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वैभव गहलोत के लिए चुनाव प्रचार करने नहीं गए थे। इस बात को गजेन्द्र सिंह जी समझ ही नहीं पा रहे। गुढा ने कहा कि मैं उन्हें बड़ा भाई मानता हूं लेकिन उन्होंने इसका मान नहीं रखा। जो बयानबाजी उन्होंने झुंझुनूं आकर की। वह नहीं करनी चाहिए थी। अब मैं भी जोधपुर जाकर उन्हें जवाब दूंगा।
रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़

Source link

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्यों इतनी तेजी से फैल रहा आई फ्लू,काला चश्मा पहनने से मिलेगा लाभ कैसै बना बजरंग दल,जाने क्या है इसका इतिहास जानिए पहलवानों के आरोप और विवादों में घिरे ब्रजभूषण शरणसिंह कौन है?. Most Dangerous Dog Breeds: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्ते जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये, जाति प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है