प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार पी के सिन्हा ने इस्तीफा दिया: सूत्र

प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार पी के सिन्हा ने इस्तीफा दिया: सूत्र

Share this News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सलाहकार पी के सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के अधिकारी रहे सिन्हा को सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री के प्रधान सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया था।

पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, पेंशन बढ़ाने पर सरकार ने दिया यह जवाब

इससे पहले उन्हें कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। वह चार वर्षों तक कैबिनेट सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सिन्हा ऊर्जा मंत्रालय में सचिव के पद भी काम कर चुके हैं। पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सलाहकार रह चुके नृपेंद्र मिश्र के त्यागपत्र के बाद पी के सिन्हा को प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया था।

इन पदों पर बिना एग्जाम दिए मिल रही है Sarkari Naukri जाने आवेदन की अंतिम तिथि

नृपेंद्र मिश्र को बाद में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण के लिए गठित की गई कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है और फिलहाल वे राम मंदिर निर्माण का कार्य देख रहे हैं। पीके सिन्हा को लेकर भी इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें भी कोई और जिम्मेदारी दी जा सकती है। बिहार के औरंगाबाद जिले के मूल निवासी पीके सिन्हा का जन्म 18 जुलाई, 1955 में हुआ था। कैबिनेट के सेक्रेटरी पद से रिटायरमेंट के बाद उन्हें पीएमओ में मुख्य सलाहकार का पद सौंपा गया था।

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल लगभग बनकर है तैयार, PM मोदी करेंगे दीदार, जानें- इसकी खासियतें

भोपाल इंदौर सहित प्रदेश के 8 शहरों में लगेगा कल से नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे सभी दुकानें होंगी बंद

इस पद पर उनकी नियुक्ति 11 सितंबर 2019 को की गई। उन्होंने 13 जून, 2015 से 30 अगस्त, 2019 तक कैबिनेट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। वे उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के भारतीय प्राशसनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं। उन्होंने पावर और जहाजरानी मंत्रालयों में सचिव का पद भी संभाला है। उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में भी काम किया है।

https://www.instagram.com/p/CMdzlqGIwXR/?utm_source=ig_web_copy_link

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।