अब निर्माण और विकास कार्यो को गति देने सभी जिलों में जाऊँगा : सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा जिले के दौरे पर थे। जहा मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय का जायजा लिया। शासकीय कन्या महाविद्यालय में लगभग साढ़े आठ करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया रहा है वही मुख्यमंत्री ने निर्माण ऐजेन्सियों के अधिकारियों को कन्या महाविद्यालय के सभी निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कार्यों में देरी हुई है। लेकिन विदिशा में कार्य की गति संतोषजनक है।
आपको बता दे,कि विदिशा में अभियांत्रिकी कॉलेज पूर्व से है, मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य कोर्सेज में भी लगातार नए संस्थान बन रहे हैं। वही मुख्यमंत्री ने का कहना है की विदिशा एजुकेशन हब के रूप में पहचान बनाता है तो सरकार इस दिशा में सभी तरह की मदद करेंगी।
इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाने के लिए निर्माण स्थल पर मटेरियल लेब भी बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।
हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े
Advertisement