Pradhan Mantri Shram Yogi Pension Yojana – प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना PM-SYM
आपको बता दें प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना उन असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर है वह ऐसे क्षेत्र से आते हैं जो असंगठित हैं जिसके कारण उन्हें पैसे बचाने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि मोची श्रमिक घर में काम कर रहे सर्वेंट ड्राइवर रिक्शा चालक कूड़ा बीनने वाले बीड़ी बनाने वाले यह लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और आए अधिक ना होने के कारण यह लोग बचत नहीं कर पाते जो कि इनके भविष्य में काम आए सरकार गरीब वर्ग के लोगों के लिए नई नई योजनाएं प्रतिदिन लॉन्च करती है इस बार केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी पेंशन योजना लॉन्च की है
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना 2022 क्या है ?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का उम्मीदवार बंनने के लिए पहले असंगठित क्षेत्र के लोगो को कुछ पैसे जमा करने होंगे और उनकी 60 वर्ष पुरे होने पर उम्मीदवार को हर महीने 3 हजार रूपये दिए जायेंगे। इस योजना में निवेश करने पर उम्मीदवार को जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी व् वे अपनी आर्थिक आवश्यकताएं पूरी कर सकते है उन्हें किसी पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। 60 वर्ष के बाद आजीवन आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। आपको बता दे ये योजना किसी एक ही राज्य के लिए नहीं है इस योजना को पुरे देश के असंगठित क्षेत्र के गरीब लोगो के लिए लागू कर दिया गया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार इस योजना के तहत अब तक करीब 43.7 लाख लोग जुड़ चुके हैं।
बिहार पॉलिटेक्निक कॉउंसलिंग – Bihar Polytechnic Counselling DCECE
इस योजना की शुरुआत 2019 में कर दी गयी थी। यदि आप भी असंगठित क्षेत्र के है तो आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हम आपको योजना से जुडी और भी जानकारी साझा कर रहे है आप आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
PM Shram Yogi Pension Yojana 2022 Highlights
योजना का नाम | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना |
किसके द्वारा घोषणा की गयी | वित्तीय मंत्री पीयूष गोयल |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्र के लोग |
मंत्रालय | श्रम मंत्रालय भारत सरकार |
सरकार | केंद्र सरकार |
आवेदन करने की तिथि | अभी उपलब्ध है |
पेंशन की राशि | 3000 रूपये |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | maandhan.in |
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लिए पात्रता
- उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इससे कम या ज्यादा उम्र होने पर उम्मीदवार इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।
- उम्मीदवार यदि किसी सरकारी पेंशन का लाभ उठा रहा हो तो वो इस योजना आवेदन करने के पात्र नहीं होगा।
- असंगठित क्षेत्र के उम्मीदवार की तनख्वाह 15 हजार तक होनी चाहिए।
15 माह के बेटे को बचाने बाघ से 25 मिनट तक लड़ी मां,फेफड़ों तक घुसे बाघ के नाखून महिला और बेटा जबलपुर में भर्ती
- आवेदन करने वाले उम्मीदवार रिक्शा चालक, ड्राइवर, घर में काम करने वाला सर्वेंट, मोची होना चाहिए।
- उम्मीदवार टैक्स पेयर और कर दाता नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी श्रम योगी मानधन पेंशन स्कीम के लाभ
- बूढ़े होने पर लाभार्थी को काम करने की आवश्यकता नहीं होगी।
- इस योजना से वृद्ध व्यक्ति को अपने परिवार पर आश्रित नहीं होना पढ़ेगा।
- लाभार्थी अपनी सारी आवश्यकताओं की चीजे खरीद सकते है।
- लाभार्थी को हर महीने 3 हजार रूपये दिए जायेंगे।
- लाभार्थी की मृत्यु के बाद आपकी पत्नी को इस योजना का भागीदार बनाया जायेगा और 1500 रूपये पेंशन दी जाएगी।
- यह मासिक पेंशन उम्मीदवार के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किये जायेंगे।
- ये योजना एक भारतीय जीवन बीमा एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।
- उम्मीदवार जितने रूपये जमा करेगा उसे बाद में पेंशन के रूप में उतने ही रूपये प्राप्त होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- उम्मीदवार का बैंक में सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए
- लाभार्थी के पास आधार नंबर होना चाहिए।
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पत्र व्यवहार का पता
भोपाल के पास अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर फंसे 100 सैलानी को निकाला,बारिश के कारण बने थें बाढ़ जैसै हालात
इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवार को हर माह कितने पैसे जमा करने होंगे?
उम्मीदवार ध्यान दे इस योजना में भाग लेने पर आपको अपनी उम्र के हिसाब से पैसे जमा करने होंगे। हम आपको नीचे एक लिस्ट दे रहे है ताकि आप आसानी से समझ सके की आप हर महीने अपने उम्र के हिसाब से कितने रूपये देने होंगे।
प्रवेश आयु (वर्ष में) | अधिवर्षिता आयु (मैचयूरिटी आयु) | सदस्यों का मासिक अंशदान (प्रीमियम) | केंद्र सरकार का मासिक अंशदान | कुल मासिक अंशदान |
---|---|---|---|---|
(1) | (2) | (3) | (4) | (5)=(3) + (4) |
18 | 60 | 55 | 55 | 110 |
19 | 60 | 58 | 58 | 116 |
20 | 60 | 61 | 61 | 122 |
21 | 60 | 64 | 64 | 128 |
22 | 60 | 68 | 68 | 136 |
23 | 60 | 72 | 72 | 144 |
24 | 60 | 76 | 76 | 152 |
25 | 60 | 80 | 80 | 160 |
26 | 60 | 85 | 85 | 170 |
27 | 60 | 90 | 90 | 180 |
28 | 60 | 95 | 95 | 190 |
29 | 60 | 100 | 100 | 200 |
30 | 60 | 105 | 105 | 210 |
31 | 60 | 110 | 110 | 220 |
32 | 60 | 120 | 120 | 240 |
33 | 60 | 130 | 130 | 260 |
34 | 60 | 140 | 140 | 280 |
35 | 60 | 150 | 150 | 300 |
36 | 60 | 160 | 160 | 320 |
37 | 60 | 170 | 170 | 340 |
38 | 60 | 180 | 180 | 360 |
39 | 60 | 190 | 190 | 380 |
40 | 60 | 200 | 200 | 400 |
PMSYM योजना का उद्देश्य क्या है ?
इस योजना का उद्देश्य यही है की जितने भी असंगठित क्षेत्र के व्यक्ति है सरकार द्वारा इन्हे वृद्ध होने पर पेंशन दी जाएगी। ताकि लाभार्थी अपनी आवश्यकताएं पूरी कर सके और बुढ़ापे में कहीं काम न करना पड़ें। सरकार द्वारा ये एक प्रकार का बीमा है जिसमे असंगठित क्षेत्र के उम्मीदवार को अपनी उम्र के हिसाब से प्रतिमाह कुछ पैसे जमा करने होते है तथा बूढ़ा होने पर वही जमा किये हुए पैसे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किये जाते है। इससे लाभार्थी आत्मनिर्भर बनेगे। और वृद्ध होने पर उन्हें किसी के सामने नहीं झुकना पड़ेगा। सरकार द्वारा ये एक बहुत ही अच्छी पहल है।
लाभार्थियों के द्वारा बुढ़ापा जीवन व्यतीत करने के लिए समय से पहले अपने कुछ धन को अर्जित करने का PMSYM स्कीम के तहत एक बेहतर तरीका है जिससे वह अपना बुढ़ापें का जीवन बिना किसी आर्थिक परेशानी के खुशहाल से व्यतीत कर सकते है उन्हें किसी भी अन्य व्यक्ति पर बुढ़ापा जीवन जीने के लिए आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत वह खुद की जरूरतों की पूर्ति सुगमता से उपलब्ध कर पाएंगे। असंगठित क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों के लिए भारत सरकार के द्वारा यह एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गयी है।
- सबसे पहले आवेदनकर्ता मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा आपको क्लिक हियर तो अप्लाई NOW पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल जायेगा आपको सेल्फ एनरोलमेंट पर क्लिक करना होगा।
- सेल्फ एनरोलमेंट पर क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और प्रोसेड पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपना पंजीकरण करना होगा। आपको अपना नाम ई-मेल और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उसके बाद आप जनरेट ओटीपी पर क्लीक कर दे जो आपने मोबाइल नंबर दर्ज किया होगा उस पर एक ओटीपी आएगा आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और प्रोसेड पर क्लिक कर दे।
- प्रोसेड पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया डेशबोर्ड पेज खुल जायेगा। आपको एनरोलमेंट सेक्शन पर जाना होगा उसके बाद आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको अपने फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे -आधार नंबर, उम्मीदवार का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, जन्मतिथि, लिंग, राज्य, जिला, पिनकोड, श्रेणी की सही-सही जानकारी दर्ज कर दे। और फॉर्म सब्मिट कर दे। और आप सब्सक्राइबर आईडी संभाल के रखे।
आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से खुद को इस योजना का भागीदार बना सकते हो। ऑनलाइन आवेदन करना बहुत ही सरल प्रक्रिया है।
PMSYM स्कीम से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके जवाब –
मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट- maandhan.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।
पेटीएम,रेजरेप.कैशफ्री के 6 से ज्यादा ऑफिसों में ईडी की रेड,17 करोड़ रुपए जब्त
PMYSYM का लाभ जैसे मोची, मजदुर, ईंट भट्टी में काम करने वाले, घर में काम करने वाले सर्वेंट, कूड़ा बीनने वाले, ड्राइवर, रिक्शा चालक आदि लोगो को इस योजना का लाभ मिलेगा।
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
पत्र व्यवहार का पता
उम्मीदवार का बैंक में सेविंग्स अकाउंट होना चाहिए।
लाभार्थी के पास आधार नंबर होना चाहिए।
हमने आपको आर्टिकल में आवेदन की पूरी प्रक्रिया साँझा कर रखी है। आप आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवार को निर्धारित ६० वर्ष पुरे होने पर प्रति माह ३ हजार रूपये पेंशन आवंटित की जाएगी।
PMSYM योजना में भागीदार बनने के लिए उम्मीदवार की मासिक आय 15000 रूपये तक होनी चाहिए।
उम्मीदवार के लिए इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गयी है।
जी नहीं यदि कोई उम्मीदवार कर देता हो तो वो इस योजना की पात्र नहीं होगा।
आवेदक अपने निकट जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते है।
आप अपने सभी दस्तावेज जन सेवा केंद्र में लेकर जाएँ।
इसके बाद सीएससी सेंटर के मालिक के पास सारे दस्तावेज भी जमा कर दे। जन सेवा केंद्र का अधिकारी आपका फॉर्म भर देंगे। और आप को आवेदन पत्र का एक प्रिंट दे देंगे। इसे आप सम्हाल कर भविष्य के जरुरत के लिए रख दें
इस तरह आपका PMSYM योजना में आवेदन हो जायेगा।
उम्मीदवार को हर महीने ३ हजार रूपये दिए जायेंगे।
लाभार्थी के खाते में पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे।
यदि लाभार्थी का देहांत हो जाता है तो उसके बाद पत्नी को पेंशन मिलेगी।
बूढ़े होने पर लाभार्थी को बाहर जाके काम नहीं करना पड़ेगा।
यदि आपको इस योजना से जुडी या आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्प लाइन पर फोन कर सकते हैं।
हेल्प लाइन नंबर – 18002676888
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना 2022
तो जैसे की हमने आपको प्रधानमंत्री मोदी योगी श्रम मानधन योजना से जुडी सारी जानकारी साँझा कर दी है की इस योजना में आपको कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत होगी या आप घर बैठे बैठे ऑनलाइन आवेदन कितनी आसान विधि से कर सकते हैं। आशा है आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो व् योजना से जुडी जानकारी भी समझ आयी हो। यदि आपको इस योजना से जुडी कोई भी समस्या हो या आपको कोई भी जानकारी चाहिए होगी आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में मेसेज कर सकते हैं।
हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े
मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े
खेल की खबरें पढ़ने के लिए हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े