कोरोना पर मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की बैठक जारी, ममता बनर्जी नहीं हुईं शामिल

कोरोना पर मुख्यमंत्रियों के साथ PM मोदी की बैठक जारी, ममता बनर्जी नहीं हुईं शामिल

Share this News

देश में कोरोना लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर बैठक कर रहे हैं। सभी की नजरें बैठक पर टिकी हुई हैं कि इसमें क्या फैसला लिया जाएगा। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लगेगा या फिर सख्त पाबंदियां लगाई जाएंगी। बैठक में देश भर में वैक्सीनेशन में तेजी लाने पर भी चर्चा होगी। वहीं इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई है। साथ ही छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भी बैठक में नहीं शामिल हुए।

बेटे के बर्थ-डे पर देर से घर पहुंचने की मिली ऐसी सजा कि सुनकर कांप उठेगी रूह

बता दें कि देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 28,903 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,38,734 हो गई, वहीं 188 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,59,044 हो गई है। पिछले कुछ महीनों में कोरोना मामलों में कंट्रोल आता नजर आ रहा था लेकिन इसमें एक बार फिर उछाल आया है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से कोरोना पर उनके राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

बता दें कि पंजाब, महाराष्ट्र ने काफी पहले ही अपने राज्यों में नाइट कर्फ्यू समेत कई पाबंदियां लगा दी हैं वहीं गुजरात और मध्य प्रदेश सरकार ने भी अब राज्यों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। वहीं  कर्नाटक सरकार सप्ष्ट कर चुकी है कि अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो कड़ाई करेंगे।

सीहोर में गायों की मौत को लेकर कांग्रेस ने सीएम शिवराज को घेरा, कही ये बात

https://www.instagram.com/p/CMdzlqGIwXR/?utm_source=ig_web_copy_link

मध्य प्रदेश NEWS कबाड़ी की दुकान पर मिले किसान कर्ज माफी के प्रमाण पत्र, नरोत्तम मिश्रा बोले- झूठ पर खड़ी थी कमलनाथ सरकार

महाराष्ट्र में कोरोना के ज्यादा केस
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। अकेले महाराष्ट्र में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के 23,47,328 केस हैं, जिसमें से 1,38,813 सक्रिय हैं। ठीक हुए मरीजों की संख्या 21.54 लाख है और राज्य में 52,996 लोगों की मौत हो चुकी है।

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।