पेट्रोल डीजल ने फोड़ा महंगाई बम! भोपाल में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर के दाम

पेट्रोल डीजल ने फोड़ा महंगाई बम! भोपाल में पेट्रोल 100 के पार, जानें अपने शहर के दाम

Share this News

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ने सेंचुरी पूरी कर ली। यहां पेट्रोल की कीमत 100.08 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं यहां प्रीमियम प्रेट्रोल की कीमत 103.62 रुपये प्रति लीटर है। बुधवार 12 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में 

पेट्रोल डीजल की महंगाई हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। 5 राज्यों में विधानसभा 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस महीने लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच आज बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ने सेंचुरी पूरी कर ली। यहां पेट्रोल की कीमत 100.08 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं यहां प्रीमियम प्रेट्रोल की कीमत 103.62 रुपये प्रति लीटर है। बुधवार 12 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में आज 25-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। 

बुधवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 92.05 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल 82.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मई के महीने में पेट्रोल के दाम 7 दिन बढ़े हैं। सात दिनों में ही दिन में पेट्रोल 1.68 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। चुनाव बीतने के बाद अब सात दिनों में ही डीजल का दाम 1.88 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए। यहां सोमवार को कीमतें 100.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गईं। बाजार के जानकारों के अनुसार पेट्रोल और डीजल आगे और भी महंगा हो सकता है।

भोपाल में चलती एंबुलेंस में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने पाया काबू देखें विडियों

आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 92.05 82.61
मुंबई 98.36 89.75
चेन्नई 98.84 87.49
कोलकाता 92.16 85.45
भोपाल 100.08 90.95
रांची 89.17 87.26
बेंगलुरु 95.11 87.57
पटना 94.28  87.84
चंडीगढ़ 88.55 82.28
लखनऊ 89.96 82.99

(स्रोत- IOC SMS)

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

मध्य प्रदेश के इन शहरों में होगी शराब की होम डिलीवरी,प्रस्‍ताव जारी

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

https://www.instagram.com/tv/COkVUWdHK07/?utm_source=ig_web_copy_link

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।