पेंशनर्स को मिलेगी महंगाई पर राहतएक अक्टूबर से मिलेगा, दो महीने का एरियर भी मंजूर।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के लगभग 4.50 लाख पेंशनर्स को 5% महंगाई राहत (डीआर) देने के आदेश जारी किए हैं। उनका डीआर अब 5% से बढ़ कर 17% हो गया है। बढ़े हुए डीआर का फायदा एक अक्टूबर से मिलेगा। इसमें पेंशनर्स को न्यूनतम 360 रु. तो अधिकतम 5000 रु. तक का फायदा होगा। इसके साथ ही दो महीने के एरियर की राशि नगद दी जाएगी।
पेंशनर्स को अक्टूबर पेड टू नवंबर और नवंबर पेड टू दिसंबर में बढ़ी हुई महंगाई राहत की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इसके बाद अगले महीने दिसंबर से नियमित रूप से 5% बढ़ा हुआ डीआर मिलेगा। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार 7वें वेतनमान के अनुसार पेंशन पा रहे 3 लाख पेंशनर्स को 17% डीआर मिलेगा।
सशस्त्र पुलिस की 9वीं बटालियन पर आतंकी हमला 2 जवान शहीद,12 घायल
वर्तमान में प्रदेश में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्तों की न्यूनतम पेंंशन 7775 रुपए और अधिकतम 1 लाख 5 हजार रुपए है। इसके अलावा छठे वेतनमान के अनुसार 1.50 लाख पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) 10% बढ़ाई गई है।
हमसे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रोजगार की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक