आंध्र प्रदेश रविवार को हुई नौका दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या बढकर 28 हो गई है।

आंध्र प्रदेश रविवार को हुई नौका दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या बढकर 28 हो गई है।

Share this News

अमरावती, प्रेट्र। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार हुई नाव गोदावरी नदी की तलहटी में 315 फीट से भी नीचे बैठ गई है। नदी में बाढ़ के चलते नाव को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक मुहम्मद एहसान राजा ने बताया कि अब तक 28 शव बरामद कर लिए गए हैं। नाव में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। नौसेना और एनडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर शवों की तलाश में जुटे हुए हैं। हादसे के बाद 29 लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई थी।

https://youtu.be/1mJ1wCd91dM

पूर्वी गोदावरी जिले में कच्चलुरु के पास हादसा हुआ था। लेकिन मंगलवार को घटनास्थल से बहुत दूर नदी में शव मिले। पुलिस ने बताया कि एक शव दोवालेश्वरम स्थित सर आर्थर कॉटन बैराज के पास मिला। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूर्वी गोदावरी जिले के जिलाधिकारी से मामले की जांच करने को कहा है।

@vicharodaya

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।