पन्ना: 6 महीने की खुदाई के बाद मिला 8 कैरेट का हीरा,कीमत 40 लाख रुपए

पन्ना: 6 महीने की खुदाई के बाद मिला 8 कैरेट का हीरा,कीमत 40 लाख रुपए

Share this News

हीरों की धरती पन्ना में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमकी है। यहां चार पार्टनरों को खुदाई में 8.22 कैरेट का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। उन्होंने हीरा जिले के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। अब इसकी नीलामी कराई जाएगी। टैक्स काटने के बाद बची राशि इन चारों को दे दी जाएगी।

रतनलाल प्रजापति, रघुवीर प्रजापति, सत्यनारायण गुप्ता और नितिन लाल प्रजापति पार्टनर हैं। चारों ने बताया कि वे पिछले कई साल से खुदाई कर रहे थे, लेकिन हीरा नहीं मिला। करीब 6 महीने पहले ही हीरापुर टपरियन में पिछले 6 महीने से लगातार हीरे की तलाश कर रहे थे। सोमवार को खुदाई के दौरान हीरा मिल गया। उन्होंने उसे जिला हीरा कार्यालय में जमा कराया है। जांच के बाद पता चला कि हीरा करीब 8.22 कैरेट का है। जानकारों के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए है।

पन्ना: 6 महीने की खुदाई के बाद मिला 8 कैरेट का हीरा,कीमत 40 लाख रुपए
पन्ना: 6 महीने की खुदाई के बाद मिला 8 कैरेट का हीरा,कीमत 40 लाख रुपए

हीरा मिलते ही झूम उठे
रतनलाल प्रजापति ने बताया कि हमने हीरापुर टपरियन में खदान ली थी। सोमवार को जैसे ही हीरा मिला, सब खुशी से झूम उठे। उनका कहना है कि घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। परिवार में खाने-पीने के लाले हैं। हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले रुपयों से उनकी आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। इन रुपयों को चारों पार्टनरों में बराबर-बराबर बांटा जाएगा। इससे मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों को पढ़ाएंगे।

कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि हीरे को 21 सितंबर से शुरू होने वाली नीलामी में रखा जाएगा। इससे मिलने वाली राशि में से करीब 10 से 12% रॉयल्टी काटकर बाकी राशि मजदूरों को दे दी जाएगी।

हमसे ट्विटर पर जुड़ें

CBSE 10th क्लास के सैंपल पेपर जारी,ऐसे करें डाउनलोड Bhopal: आशा कार्यकर्ता से 7000 की रिश्वत लेते हुए बीसीएम गिरफ्तार Vaidik Watch: उज्जैन में लगेगी भारत की पहली वैदिक घड़ी, यहां होगी स्थापित मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज वास्तव में निधन हो गया है। आज 91 वर्षीय अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि अनेक पुत्र राजिल सयानी ने की है। अब बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाएगा।